गंजेपन से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर, अब बाल उगाने में काम आएगा खून

Baldness Treatment Via Blood: अब खून से बाल उगाए जाएंगे। इससे न साइड इफेक्ट होगा और न ही किसी तरह का संक्रमण होगा। जानिए कैसे काम करेगी तकनीक?

---विज्ञापन---

Baldness Treatment By Using Blood: गंजेपन से जूझ रहे लोगों या जिनके बाल उड़ रहे हैं, उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब खून से बाल उगाए जाएंगे। झुर्रियों का भी इलाज होगा। इससे न साइड इफेक्ट होगा और न ही किसी तरह का संक्रमण होगा। सिर्फ 20 मिलीलीटर खून और सिर पर बाल उग जाएंगे। चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ेगी। यह जानकारी इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. देबाशीष गुप्ता ने दी। वे चंडीगढ़ में एक होटल में इंडियन सोसाइटी ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने आए थे, जहां उन्होंने लोगों को खून से बाल उगने के बारे में बताया।

देश के कई शहरों में तकनीक से हो रहा इलाज

डॉ. देबाशीष गुप्ता ने बताया कि प्लेटलेट्स ग्रोथ कर सकते हैं। इसक इस्तेमाल करके गठिया और स्पॉडिलाइटिस का इलाज किया जा चुके हैं। इसी कड़ी में गंजेपन का इलाज तलाशने की कोशिश के तहत खून से बाल उगाने पर रिसर्च किया गया। सकारात्मक परिणाम आने के बाद से इससे लोगों का इलाज किया जा रहा है। डॉ. देबाशीष ने बताया कि अभी विदेशों में खून से बाल उगाए जा रहे हैं। देश के कुछ शहरों में भी खून से गंजेपन का इलाज किया जा रहा है। बहुत से लोगों को इसका फायदा हुआ है, लेकिन अभी भी देश के कई लोगों को इस तकनीक की जानकारी नहीं है। आप लोगों को बताया है। इसके बारे में आगे भी लोगों को बताएं।

खून के प्लेटलेट्स बंद ग्रोथ फैक्टर खोल देते

डॉ. देबाशीष के अनुसार, खून से निकाले गए प्लेटलेट्स से गंजेपन का इलाज करने से संक्रमण भी नहीं होगा। दूसरे व्यक्ति के खून से भी बाल उगाए जा सकते हैं। ऐसा करने से भी संक्रमण नहीं होगा। वहीं बाल उगाने के लिए प्लेटलेट्स को गंजे एरिया में इंजेक्शन के जरिए अंदर डालते हैं। प्लेट्लेटस उस एरिया के बंद ग्रोथ फैक्टर को खोल देते हैं, जिससे बाल के फॉलिकल बाहर निकलने लगते हैं और बाल उगने लगते हैं। बालों का झड़ना भी रुक जाता है। हेयर फॉलिकल के ऊपर छेद होता है, जहां से बाल बाहर आते हैं और फिर धीरे-धीरे उनकी लंबाई बढ़ने लगती है। डॉक्टर के अनुसार, लोग इस तकनीक का फायदा उठाकर फिर से जवां दिख सकते हैं।

First published on: Nov 04, 2023 04:32 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें