Bael Juice Benefits: गर्मियों का मौसम आ चुका है और इसमें कई तरह की बीमारियां भी आने लगी हैं। कई लोगों को पेट की समस्याओं से जूझना पड़ता है और इसके चलते पूरे दिन परेशान रहते हैं। क्योंकि अक्सर खाने-पीने में की गई जरा सी लापरवाही हेल्थ पर भारी पड़ जाती है और खासतौर पर वो लोग जो बिल्कुल अच्छी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को गर्मियों में अपच, गैस, डायरिया, पेट में गर्मी, एसिडिटी, पेट दर्द और कोई दूसरी समस्याएं होने का बहुत ज्यादा खतरा रहता है।
ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे पहले पेट को आराम देना चाहिए। इसके साथ ही पेट को ठंडा रखना चाहिए, जिसके लिए खाने में वो चीजें खाएं, जिनकी तासीर ठंडी रहती है। गर्मियों में बेल का जूस पीने से पेट के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है, क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है और इसे पीने से पेट की गर्मी दूर होती है।
ये बीमारियां रहती हैं दूर
बेल का शरबत एक प्राचीन भारतीय आयुर्वेदिक औषधि है जिसके अनेक लाभ माने जाते हैं। यह आपकी सेहत को सुधारने और कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है।
पाचन को सुधारना
बेल का शरबत पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपके पाचन तंत्र सुधार आता है और पाचन शक्ति बढ़ती है।
जुकाम और सर्दी
बेल का शरबत जुकाम और सर्दी जैसी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है।
एंटी वायरस
बेल में पाए जाने वाले विटामिन सी की वजह से यह वायरस को मारने में सहायक होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
बेल का शरबत पीने से आपका बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज को मैनेज करे
यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और डायबिटीज को मैनेज करने में उपयोगी हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स
बेल का शरबत एंटीऑक्सीडेंट के स्रोत के रूप में कार्य करता है जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
दिल की सेहत
बेल का शरबत दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए भी उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा, बेल का शरबत एक नेचुरल तरीके से शरीर को हाइड्रेट करता है और शरीर से वेस्ट चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह क्यों बढ़ता है शुगर लेवल? ऐसे करें कंट्रोल
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 hr agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
16 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
17 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
18 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
20 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
20 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines