आंतों में सूजन होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा Intestine सूज गई हैं आपकी

Intestine Swelling: आंतों में सूजन होना ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग प्रभावित होते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोगों को इस बात का पता ही नहीं चलता कि उनकी आंतों में सूजन है. ऐसे में यहां जानिए आंतों में सूजन होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और कैसे नजर आते हैं.

Aant Me sujan

आंतों में सूजन आ जाए तो क्या करें?

Aant Me Sujan Ke Lakshan: इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) एक ऐसी कंडीशन है जिसमें आंतों में सूजन हो जाती है. यह क्रोनिक सूजन है जो पूरे गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट को प्रभावित करती है. इसके लक्षण एकदम से नजर आ सकते हैं और कई बार देरी से दिखते हैं जिसमें सूजन कई हद तक बढ़ चुकी होती है. आंतों की सूजन (Intestine Swelling) पूरे शरीर की सेहत को खराब कर सकती है. ऐसे में यहां जानिए आंतों में सूजन होने पर शरीर पर कैसे लक्षण दिखने लगते हैं और किस तरह इस सूजन की समय रहते पहचान की जा सकती है.

विज्ञापन

आंतों की सूजन के क्या लक्षण हैं

आंतों की सूजन कम या ज्यादा हो सकती है. ऐसे में जैसे ही पता चले कि आंतों में सूजन हो गई है या हो सकती है वैसे ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

विज्ञापन
  • आंतों में सूजन होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है. यह दर्द स्टमक क्रैंप्स की तरह महसूस हो सकता है.
  • मल में खून नजर आ सकता है.
  • क्रोनिक डायरिया हो सकता है यानी हर समय दस्त लगने की दिक्कत हो सकती है. इसमें मल जरूरत से ज्यादा पतला आता है.
  • शरीर हर समय कमजोर महसूस करता है और थकावट रहती है.
  • बिना किसी कारण के वजन कम होना भी आंतों की सूजन का लक्षण हो सकता है.

खाने की किन चीजों से हो सकती है आंतों में सूजन

ऐसी कुछ ड्रिंक्स हैं जो आंतों की सूजन की वजह बन सकती हैं. इन चीजों को खाने पर पेट या आंतों की तकलीफ बढ़ सकती है. एल्कोहल वाली ड्रिंक्स, कैफीनेटेड ड्रिंक्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, दूध से बनी चीजें, जरूरत से ज्यादा फाइबर वाली चीजें या फिर तेल से भरी हुई चीजें आंतों की परेशानी बढ़ाने में योगदान देती हैं.

विज्ञापन

आंतें सूजने पर कौन सी बीमारी हो सकती है

अगर आंतों की सूजन लंबे समय तक बनी रहती है तो यह कंडीशन गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है.

विज्ञापन

कोलोन कैंसर – जिन लोगों की आंतों में सूजन या जिन्हें इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज हो उन्हें आंतों का कैंसर यानी कोलोन कैंसर (Colon Cancer) होने की संभावना बढ़ जाती है.

आंतों में छेद – अगर लंबे समय तक आंतों में सूजन रहे तो इससे आंतों में छेद हो सकता है. इसमें हर समय पेट में दर्द महसूस होता है, पेट फूला हुआ रहता है और पेट में हाथ लगाते ही तेज दर्द महसूस होने लगता है.

विज्ञापन

टॉक्सिक मेगाकोलोन – यह आंतों की सूजन में होने वाली बीमारी है. यह एक जानलेवा स्थिति है जिसमें आंत असामान्य रूप से फूलकर चौड़ी हो जाती है. इस स्थिति में तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है.

इन दिक्कतों का भी बढ़ सकता है खतरा

विज्ञापन
  • आंतों की सूजन के कारण अनीमिया हो सकता है.
  • ब्लड क्लॉट्स हो सकते हैं.
  • आंखों में दर्द और इरिटेशन हो सकती है.
  • पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • मुंह में छाले हो सकते हैं.
  • लिवर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
  • आंतों में सूजन होने के कारण जोड़ों में सूजन आ सकती है.
  • शरीर पर रैशेज हो सकते हैं.
  • हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ