हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन खराब आदतों के कारण सड़ने लगता है इंसानों का दिल! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?

Heart Disease Risk Factors: दिल से जुड़ी बीमारी का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल होती है, जो वक्त के साथ बीमारी को बढ़ाती है और खतरनाक रूप ले लेती है. इस स्टोरी हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिसके कारण लोगों का दिल सड़ने लगता है. आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में.

विज्ञापन
दिल के सेहत खराब कर सकती हैं ये आदतें. (Image: AI)

हमारी लाइफस्टाइल ही हमारी सेहत को बनाए रखती है. खराब लाइफस्टाइल सेहत को बिगाड़ देती है और कई तरह की गंभीर बीमारियों को शरीर में पैदा करने लगती है, जो आगे चलकर अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. इस स्टोरी में हम इसी से जुड़ी कुछ ऐसी आदतों के बारे में बात करेंगे, जिसके कारण दिल की सेहत पर असर पड़ता है, दूसरे शब्दों में कहें, तो दिल सड़ने लगता है.

यह भी पढ़ें: बिना एक्सरसाइज-डाइट दवाओं से वजन घटाना कितना खतरनाक? सच्चाई जानकर खड़े हो जाएं

सुबह जल्दी उठकर काम पर जाना, दिनभर भागदौड़ और रात में थककर सो जाना, आजकल यही रूटीन बन गया है. इसी बीच लोग अपनी सेहत को अक्सर बाद के लिए टाल देते हैं. जब कभी सीने में भारीपन या थकान महसूस होती है, तब जाकर दिल की याद आती है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल की बीमारी अचानक नहीं होती बल्कि हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलत आदतें धीरे-धीरे हार्ट को कमजोर करने लगती हैं. इसलिए जरूरी है कि समय रहते इन संकेतों को समझा जाए और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार किया जाए, ताकि भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचा जा सके.

विज्ञापन

ये रोज की गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट डिजीज का खतरा

नींद की कमी: रोजाना 7-8 घंटे की नींद न लेने से शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक आदि जैसी गंभीर समस्या का कारण बनता है.

प्रदूषण में ज्यादा रहना: धूल और धुएं वाली हवा में ज्यादा समय बिताने से दिल की नसों में सूजन आ सकती है, जिससे दिल की सेहत खराब हो सकती है.

विज्ञापन

ज्यादा तनाव लेना: लगातार तनाव में रहने से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है, जिससे बीपी और हार्ट प्रॉब्लम का खतरा बढ़ता है.

खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिवी: अगर आप रोजाना बाहर का तला हुआ खाना खाते हैं या शराब व धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो इससे भी आपको रुकने की जरूरत है, यह आदत दिल की सेहत को बिगाड़ती है और कैंसर का खतरा बढ़ाती है. इसके अलावा कम शारीरिक गतिविधि के कारण भी हार्ट हेल्थ पर असर पड़ता है, इसलिए एक्टिव रहने की कोशिश करें.

विज्ञापन

छोटी लापरवाही भी दिल के लिए बन सकती है बड़ा खतरा

मुंह की सफाई को नजरअंदाज करना: दांत और मसूड़ों की बीमारी से बैक्टीरिया खून तक पहुंच सकते हैं, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अनहेल्दी खाना: ज्यादा जंक फूड, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और दिल प्रभावित होता है.

लक्षणओं को नजरअंदाज करना: जब शरीर में किसी तरह का बदलाव होता है, तो शरीर कुछ संकेत देती है, जिसे समझना जरूरी है. हालांकि, कई बार लोग कम जानकारी के कारण इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी की वजह बनती है. दिल का मामला भी कुछ ऐसा ही है, इसकी समस्या में लक्षण ठीक से दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन आगे चलकर ये गंभीर रूप ले सकते हैं.

विज्ञापन

दिल को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग या तेज चलना जैसी आदतें अपनानी चाहिए. साथ ही दही, छाछ, फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. गट हेल्थ को बेहतर रखने से भी दिल की सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है. इसके अलावा समय पर सोना, तनाव कम करना और नियमित हेल्थ चेकअप कराना भी जरूरी है. अगर आप अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करेंगे, तो इससे आपकी हार्ट हेल्थ बनी रहेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cockroach Control Tips: घर में कॉकरोच ने कर रखा है जीना मुश्किल? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola