Back Pain: आज के समय में कमर दर्द की समस्या हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है। वैसे तो कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बॉडी पोस्चर सही न रखना, लगातार काम करना, शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी और भारी सामान उठाने से भी यह समस्या हो सकती है। हालांकि खानपान से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप कमर दर्द से राहत पा सकते हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कमर दर्द में खाएं ये चीजें
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आप अपनी डाइट में पत्तागोभी, मेथी, पालक आदि को शामिल कर सकते हैं।
डार्क चॉकलेट
कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।
अजवाइन
कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन भी खा सकते हैं। थोड़ी सी अजवाइन को तवे पर गर्म कर लें और इसे चबाकर खाएं। इससे आपको दर्द से राहत मिल सकती है।
अंडा
अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं तो आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आप चाहें तो उबला अंडा या इसकी भुर्जी बनाकर भी खा सकते हैं।
अदरक
अदरक में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कमर दर्द की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। एक बाउल में 2 चम्मच अदरक के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं फिर इसका नियमित सेवन करें। जल्द ही आपको राहत महसूस होगी।
अनार
आप रोजाना अनार का सेवन कर सकते हैं, यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।साथ ही इसमें एनाल्जेसिक तत्व भी पाया जाता है, जो कमर दर्द से राहत दिलाने में काफी मददगार माना जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 hr agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
5 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
7 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
10 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
10 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines