Back Pain Causes: कमर दर्द की समस्या सुनने में जितनी सामान्य लगती है, हो सकता है इसका कारण उतना सामान्य न हो। गंभीर सेहत से जुड़ी समस्याएं कमरदर्द का कारण बन सकती हैं। इस दर्द का सीधा संबंध रीढ़ की हड्डी से है। बदलती जीवनशैली कमर दर्द होने की एक आम समस्या है। हमारी रीढ़ की हड्डी 32 कशेरूकाओं (रीढ़ की हड्डी वाले जानवर)से मिलकर बनी है, इनमें से 22 काम करती है।
रीढ़ की हड्डी के अलावा कमर की बनावट में डिस्क,जोड़, मांसपेशियां,लिगामेंट आदि शामिल हैं। इनमें से अगदर किसी भी कुछ दिक्कत रहो जाएं, तो कमरदर्द हो जाता है। कमर दर्द के मामलों में कई बार दर्द होने पर उससे राहत पाई जा सकती है। अगर कमरदर्द को रोक नहीं पाते हैं, तो घरेलू उपचार के जरिए आराम मिल जाता है।
कमर दर्द के लक्षण
- मांसपेशियों में दर्द होना
- अचानक ही तेज दर्द होना
- जलन महसूस होना
- चुभने वाला दर्द होना
- दर्द दोनों पैरों की तरफ बढ़ना
- उठने, चलने या खड़े रहने पर गंभीर दर्द होना
कमर दर्द होने का कारण
- मांसपेशियों में खिंचाव होना
- भारी वजन उठाना
- कमर झुकाने, उठने या मुड़ने पर भी कमर दर्द होना
- पीठ पर लगातार प्रेशर आ रहा है तो मांसपेशियों में दर्द हो सकता है
- डिस्क में समस्या होना
- गठिया होने पर कमर दर्द होना
ये भी पढ़ें- Back Pain: कमर दर्द से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, मिल सकता है आराम
इन कारणों से भी कमर दर्द हो सकता है
- उम्र का बढ़ना
- एक्सरसाइज न करना
- ज्यादा वजन होना
- बीमारियों के कारण (आर्थराइटिस और कैंसर)
- साइकोलॉजिकल कंडीशन (चिंता में रहने वाले लोगों में कमर दर्द का खतरा ज्यादा रहता है)
- धूम्रपान
कमर दर्द होने पर कैसे करें बचाव
- सुबह और शाम एक्सरसाइज करें
- स्वस्थ वजन बनाए रखें
- मांसपेशियों में मजबूती लाएं
- सही पोजिशन में रहें जैसे कमर सीधी करके बैठे
- शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर हो
- झुककर न बैठे
- चलने के समय हमेशा अपने कंधों को सीधा रखें
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए
- कमरदर्द का कई सप्ताह तक बना रहे
- गंभीर दर्द होना
- एक या दोनों पैरों में कमजोरी महसूस होना
- बिना किसी कारण के वजन कम होना
- आंत से जुड़ी परेशानियां होना
- गिरने के बाद पीठ में एकदम झटका लगना
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines