---विज्ञापन---

पीठ दर्द के ये 8 संकेत गलती से भी न करें इग्नोर, एक जैसा नहीं होता हर किसी का बैक पेन

पीठ दर्द आजकल बेहद आम समस्या बन गई है। हर 10 में से 8 लोग कभी न कभी इस दर्द से परेशान होते हैं। कई बार यह दर्द अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह लगातार बना रहता है और रोजमर्रा के कामों में रुकावट डाल सकता है। ऐसे में समझना जरूरी है कि कब यह आम दर्द नहीं रह जाता और डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है।

पीठ का दर्द आजकल हर किसी को होने लगा है। बड़े-बूढ़ें नहीं, युवा भी बैक पेन की समस्या को झेल रहे हैं। इसके पीछे एक वजह लंबे समय तक एक ही सीट पर बैठकर काम करना भी हो सकता है। कभी-कभी हम लोग हल्के दर्द को इग्नोर करते हैं और फिर इमरजेंसी में जांच करने पर पता लगता है कि यह कितना गंभीर है। देर तक एक ही पोश्चर में बैठना भी इस दर्द का कारण हो सकता है। अगर आप भी ऐसे किसी लक्षण को महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और परामर्श लें। हो सकता है कि ये दर्द किसी बड़ी गंभीर बीमारी का इशारा हो।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थकेयर, वरिष्ठ कंसल्टेंट एंड हेड, न्यूरोसर्जरी एंड स्पाइन सर्जरी के डॉक्टर नागेश चंद्र बताते हैं कि अगर पीठ दर्द के साथ कुछ खास लक्षण दिखाई दें, तो उसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने पीठ दर्द को लेकर विस्तार से बताया है जहां इस तरह के लक्षण आते ही डॉक्टर से संपर्क साधने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

पीठ दर्द के ये संकेत बड़े गंभीर

1. दर्द एक हफ्ते से ज्यादा रहना

अगर घरेलू उपायों के बावजूद भी आपकी पीठ का दर्द ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। समय रहते इलाज से आगे की परेशानी को रोका जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स

2. झुनझुनी या कमजोरी

---विज्ञापन---

अगर दर्द के साथ आपके हाथों-पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी या कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये नर्व से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

3. रात को बढ़ने वाला दर्द

---विज्ञापन---

अगर यह दर्द रात के समय में ज्यादा हो या कुछ खास पोजीशन में ज्यादा बढ़ जाए, तो यह किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है।

---विज्ञापन---

4. पैरों तक फैलता दर्द

अगर पीठ का दर्द कमर से नीचे, खासकर पैरों तक जा रहा है जैसे साइटिका, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।

---विज्ञापन---

5. चोट या एक्सीडेंट के बाद दर्द

अगर कोई हादसा हुआ हो और उसके बाद पीठ में दर्द शुरू हुआ हो, तो जांच कराना जरूरी है। फिर चाहे चोट हल्की ही क्यों न लगी हो, इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।

---विज्ञापन---

6. पेशाब या मल पर कंट्रोल न रहना

अगर दर्द के साथ टॉयलेट कंट्रोल में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत मेडिकल इमरजेंसी में जाएं और जांच करवाएं। यह गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है।

---विज्ञापन---

7. अचानक वजन कम होना

अगर बिना किसी वजह के किसी के शरीर का वजन कम हो रहा है और साथ में पीठ दर्द हो रहा है, तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का इशारा हो सकता है।

---विज्ञापन---

8. बुखार के साथ दर्द

अगर पीठ दर्द के साथ आपको बुखार भी आ रहा है और दवा से ठीक नहीं हो रहे हैं, तो शरीर में किसी संक्रमण की आशंका हो सकती है। इन सभी संकेतों को समझें और सही उपचार करें।

---विज्ञापन---

जरूरी सलाह

अपने शरीर की बातों को समझना और समय पर एक्शन लेना बेहद जरूरी है। यदि आपको भी इन लक्षणों का अनुभव हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलें। समय पर इलाज न सिर्फ दर्द से राहत देगा, बल्कि किसी बड़ी बीमारी से भी बचा सकता है।

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 10, 2025 01:33 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola