Back Pain Causes: आज के दौर में कमर में दर्द होना या फिर खिंचाव आना बहुत ही आम हो गया है। इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली है, जो अक्सर इस परेशानी की ओर धकेल देती है।
कई बार बहुत ज्यादा लंबे समय तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहने से भी पीठ दर्द होने लगता है। कई बार कुछ लोग बहुत लंबे टाइम तक लेटे रहते हैं, इससे भी कमर का दर्द बढ़ता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि और किन कारणों की वजह से बैकपेन होता है।
ये हैं कमर दर्द के लक्षण
कमर में दर्द होने के कई लक्षण होते हैं, जैसे- दर्द के साथ बुखार होना, थकान होना, दर्द गदर्न से हाथ-पैरों की ओर भी जाने लगता है, वजन कम हो जाता है, लेटने पर भी दर्द का अहसास होना, कमजोरी महसूस होना
और पढ़िए – Back Pain Causes: जानें क्यों बढ़ जाता है कमर का दर्द? इन घरेलू उपायों से मिलेगा तुरंत आराम
इस वजह से होता है कमर में दर्द
1. लिंगामेंट में किसी तरह का खिंचाव यानि स्ट्रेन होने से
2. हड्डियों में किसी तरह का इन्फेक्शन होने से
3. किसी तरह का ट्यूमर बन जाने से
4. नसों से जुड़ी कोई समस्या होने पर
5. स्पाइनल में किसी तरह की प्रॉब्लम होने पर मोच और दर्द का अनुभव हो सकता है
घरेलू इलाज से कमर दर्द में मिलेगी राहत
कमर दर्द को कम करने के लिए कुछ घरेलू इलाज भी किए जा सकते हैं। इसके लिए हल्की गर्म सिंकाई सबसे आसान और बेहतर ऑप्शन है। इसके साथ ही गर्म मरहम भी एक आसान उपाय है।
कमर की सूजन और उसके दर्द से राहत पाने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह पर एंटी-इन्फ्लेमेटरी जेल भी लगा सकते हैं। परेशानी जब ज्यादा बढ़ जाए तो बिना रुके डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
9 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
11 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines