Children’s Health: बच्चे हों या बड़े, मुंह से बदबू आना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है. वहीं, आमतौर पर ब्रश ना करने से या मुंह को साफ ना रखने से मुंह से बदबू (Bad Breath) आने लगती है. लेकिन, अगर बच्चे के मुंह से हर समय बदबू आती है तो यह किसी बीमारी के चलते भी हो सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन डॉ. तरुण आनंद. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि बच्चे के मुंह से बदबू आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है जिसे माता-पिता को इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए.
बच्चे के मुंह से बदबू क्यों आती है
बच्चे के मुंह से बदबू आती है को कई बार पैरेंट्स को लगता है कि यह बच्चे के ब्रश ना करने पर ऐसा होता है. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि ब्रश ना करना ही नहीं बल्कि मुंह से बदबू आना (Muh Se Badbu Aana) किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते भी हो सकता है. खासतौर से अगर बच्चे के मुंह से लगातार बदबू आती है तो यह किसी बीमारी के चलते हो सकता है.
यह भी पढ़ें – रात को सोते हुए मुंह से लार निकलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानिए बहुत ज्यादा लार निकलना किसका लक्षण है
टॉन्सिल स्टोन्स
मुंह से बदबू आना टॉन्सिल स्टोन्स के चलते हो सकता है. अगर बच्चे खाना खाने के बाद पानी नहीं पीते हैं तो टॉन्सिल्स में खाना फंस सकता है और बैक्टीरियल ग्रोथ होने की वजह से इंफेक्शन हो सकता है और मुंह से सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है.
साइनस इंफेक्शन
अगर आपका बच्चा मुंह खोलकर सांस लेता है या उसकी नाक से पीला या हरा डिस्चार्ज आता है तो यह एक साइनस प्रॉब्लम हो सकती है. ऐसे में बच्चे के मुंह से बुरी बदबू आ सकती है.
डायबिटीज
बच्चे के मुंह से अगर नेल रिमूवर जैसी बदबू आती है तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है.
मसूड़ों का इंफेक्शन
बच्चे के मसूड़े में इंफेक्शन हो या फिर कैविटी हो जाए तो इससे भी मुंह से बदबू आ सकती है. बच्चे अक्सर जरूरत से ज्यादा मीठा खाते हैं जिस चलते यह हो सकता है.
नाक में कुछ अटकना
बच्चे की नाक में अगर कुछ अटका हुआ हो, बच्चे की एक नाक बह रही हो या बच्चा सिर्फ एक नाक से ही सांस ले रहा है तो दूसरी नाक में किसी फोरेन बॉडी या बाहरी चीज के होने के कारण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – शुगर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा इन 12 चीजों को डायबिटीज के मरीज जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
21 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
21 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
23 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines