Baba Ramdev Tips: मुंह में ज्यादातर मसूड़ों के ऊपर, गाल के पीछे, होंठ के पिछले हिस्से पर या फिर जीभ के ऊपर छाला निकल जाता है. मुंह में निकलने वाले ये छाले यूं तो अपने-आप 6 से 7 दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन जबतक मुंह में रहते हैं दर्द का कारण बनते हैं. कई बार तो व्यक्ति को इन छालों (Mouth Ulcers) के चलते खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगती है. ऐसे में बाबा रामदेव का बताया नुस्खा आपके काम आ सकता है. योगगुरू स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स वगैरह शेयर करते रहते हैं. ऐसे में छालों को ठीक करने के लिए कौनसा देसी या कहें आयुर्वेदिक नुस्खा काम आ सकता है, जानिए यहां.
बाबा रामदेव ने बताया मुंह के छालों का रामबाण इलाज
मुंह में हुए छालों को ठीक करने के लिए नीला थोथा (Neela Thotha) आजमाया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि बाजार से नीला थोथा खरीदा जा सकता है. नीला थोथा लाकर तवे पर डालें और इसे हल्का भून लें. इसके बाद चुटकीभर यह पाउडर लें और छाले पर लगा लें. यह पाउडर छाले पर औषधि की तरह काम करता है. बाबा रामदेव का कहना है कि नीला थोथा कुछ ही देर में अपना असर दिखाता है और एक ही दिन में छालों को ठीक कर देता है.
यह भी पढ़ें – बासी मुंह रोजाना करी पत्ते चबाने पर क्या होता है? हैरान कर देंगे इसके फायदे
छालों के घरेलू उपाय (Mouth Ulcers Home Remedies)
- ऐसे और भी कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आजमाने पर छालों से राहत मिल सकती है. छालों को ठीक करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. शहद (Honey) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और छाले को तेजी से हील करता है.
- नारियल का तेल भी छाले पर लगा सकते हैं. नारियल के तेल से छाले (Muh Ke Chale) का आकार कम होता है. नारियल तेल छाले को भरने में भी मदद करता है.
- एलोवेरा जैल लगाने पर भी छाले कम हो सकते हैं. एलोवेरा जैल के सूदिंग गुण छाले को तेजी से भरते हैं.
मुंह में छाले क्यों होते हैं
- हल्की-फुल्की चोट से भी मुंह में छाले निकल आते हैं.
- जिन लोगों के ब्रेसेस लगे होते हैं उन्हें छालों की दिक्कत हो जाती है.
- पेट खराब रहने पर भी व्यक्ति को छालों की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है.
- खानपान की कई चीजें छालों की वजह बनती हैं, जैसे खट्टे फल या टमाटर वगैरह.
- शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलेट की कमी होने पर छाले निकल सकते हैं.
- हार्मोनल चेंजेस भी मुंह के छालों (Mouth Sore) की वजह बनते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है रसोई की यह एक चीज, डाइटीशियन ने कहा 3 हफ्तों में दिखेगा असर
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
9 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
12 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
13 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
14 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
15 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines