Health Tips: तेज दिमाग के लिए हमें अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए. मगर कई बार शरीर में किसी विटामिन या पोषण की कमी से भी दिमाग की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे में आप पतंजलि दिव्य मेधा वटी एक्स्ट्रा पावर का सेवन कर सकते हैं. ये बाबा रामदेव की कंपनी द्वारा बनाई गई दवा है, जिसका सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और तनाव कम होता है.
क्या है यह दवा?
पतंजलि दिव्य मेधा वटी एक्स्ट्रा पावर एक आयुर्वेदिक हर्बल दवा है जो विशेष रूप से मेंटल हेल्थ, फोकस, स्मृति शक्ति, तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई गई है. यह दवा दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित की जाती है और इसमें अनेक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है.
ये भी पढ़ें-पतंजलि पाचक शोधित हरड़ खाएं, पाचन की हर समस्या होगी दूर, जानें सही खाने का सही तरीका
दवा में मौजूद तत्व
इस दवा में निम्नलिखित प्रमुख आयुर्वेदिक घटक शामिल हैं:
ब्राह्मी- ये जड़ी-बूटी मस्तिष्क की शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होती है.
शंखपुष्पी- चिंता और तनाव को कम करने में लाभकारी.
अश्वगंध- मानसिक थकान, तनाव और कमजोरी को दूर करती है.
मालकांगनी- मेमोरी बूस्टर के रूप में कार्य करती है.
शतावरी- मानसिक संतुलन बनाए रखती है.
गंधबाला, पुष्करमूल, सौंप, उष्ठेखद्दुस, गंधवन भी दवा में मौजूद तत्व है.
दवा के फायदे
स्मरण शक्ति में सुधार- ये दवा छात्रों व वृद्धों के लिए फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे याददाश्त तेज होती है.
तनाव और चिंता दूर करें- जीवन की दौड़-भाग में तनाव, घबराहट, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है.
नींद में सुधार करें- इस दवा को खाने से अनिद्रा व बेचैनी की समस्या दूर होती है.
मानसिक संतुलन बनाए- मस्तिष्क को ठंडक रखता है और मानसिक थकान को कम करता है.
पढ़ाई या ऑफिस के कार्यों में ध्यान केंद्रित करने में सहायता करता है.
कब और कैसे सेवन करें?
प्रतिदिन 1-2 टैबलेट दिन में दो बार, सुबह और शाम गुनगुने पानी या दूध के साथ लें. इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ले.
किसे नहीं लेना चाहिए?
गर्भवती महिलाएं या दूध पिलाने वाली महिलाओं को सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
किसी भी एलर्जी या पुरानी बीमारी में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.
ये भी पढ़ें-कान की बीमारियों के लिए पतंजलि का आयुर्वेदिक समाधान, दिव्या इयरग्रिट गोल्ड 20N से दूर होगी समस्या
संबंधित खबरें
पथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
37 mins agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 hr agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 hr agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
2 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
4 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
20 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines