Baba Ramdev Health Tips: माइग्रेन में सिर के अलग-अलग हिस्सों में भयानक दर्द होता है। सिर का यह दर्द तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और पर्याप्त नींद न लेने से होता है। अगर आप भी इसके मरीज हैं, तो जाहिर है आप दवा खाते होंगे या फिर पेन रिलीविंग इंजेक्शन की मदद लेते होंगे। माइग्रेन का दर्द दुनियाभर के कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस प्रकार के दर्द को लेकर कहा जाता है कि अब ज्यादा स्ट्रेस होने से बच्चों को भी ऐसी समस्याएं होने लगी हैं। माइग्रेन में सिर के टेंपल पार्ट और माथे में दर्द होता है। साथ ही, कैविटी और चीकबोन्स में भी माइग्रेन का पेन होता है। स्वामी रामदेव से जानिए इसका घरेलू और असरदार नुस्खा।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
क्या है नुस्खा?
स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेहत से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स के घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में माइग्रेन की समस्या से राहत पाने का आसान और घरेलू उपाय बताया है, जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। वह बताते हैं कि गाय के दूध से तैयार देसी घी में जलेबी बनाकर खाने से माइग्रेन का दर्द कम होता है।
कैसे बनेगी यह जलेबी?
स्वामी रामदेव बताते हैं कि इस जलेबी को बनाने के लिए आपको मैदे में बेसन और पनीर मिलाकर बैटर तैयार करना होगा। जलेबी को शुद्ध देसी घी में बनाएं और चाशनी के लिए चीनी की जगह देसी खांड का प्रयोग करें। अब गर्म-गर्म इन जलेबियों को 1 गिलास दूध के साथ खाएं। इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से यह औषधि की तरह काम करती है। बच्चों को रोजाना इस कॉम्बिनेशन को खिलाने से उनकी शारीरिक ग्रोथ अच्छी होती है और वह पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
17 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
21 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
22 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines