Baba Ramdev Health Tips: कोरोना के बाद से ही लोगों में इम्यूनिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इम्यूनिटी यानी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता, जिसे स्ट्रॉन्ग रखना जरूरी होता है क्योंकि यही हमें बीमारियों से बचाता है और फिट रखता है। जब भी सेहतमंद रहने की बात आती है, तो स्वामी रामदेव का ख्याल जरूर आता है क्योंकि वे देशभर में अपनी फिटनेस, हेल्दी बॉडी और निरोगी रहने के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो स्वामी रामदेव योग के गुरु हैं लेकिन वे आयुर्वेदिक उपचारों के लिए और अपने हेल्दी खान-पान के लिए भी काफी जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में सुपर इम्यूनिटी का सीक्रेट रिवील किया है और अपने 24 घंटे का पूरा आहार बताया है।
क्या है स्वामी रामदेव की डाइट?
स्वामी रामदेव ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि वे अपनी थाली में सबकुछ शामिल करते हैं, जो पोषण से भरपूर होता है। रामदेव की थाली में दाल, अंकुरित दालें, सब्जियां, विभिन्न प्रकार के अनाजों की रोटियां और नट्स शामिल किए जाते हैं। स्वामी रामदेव कहते हैं, इम्यूनिटी का सीधा संबंध भोजन से हैं, अगर वो सही होगा, तो आप भी फिट और हेल्दी रहेंगे।
ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल?
कैसे खाना चाहिए भोजन?
- स्वामी रामदेव बताते हैं कि हमें सबसे पहले सलाद खाना चाहिए, क्योंकि इससे पेट को पर्याप्त फाइबर मिल जाता है, जिससे आपको भूख जल्दी-जल्दी नहीं लगेगी।
- खाने में घी जरूर शामिल करें, क्योंकि घी भी शरीर को पोषण देता है और इसमें प्रोटीन के साथ गुड़ फैट्स होते हैं। अगर खाने के साथ नहीं खा रहे हैं, तो दिन में किसी और समय 1 बड़ा चम्मच देसी घी जरूर खा लें। अगर सुबह के समय हल्का गुनगुना घी, चुटकीभर सेंधा नमक और गुनगुना पानी पी लें, तो बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।
- सलाद खाने के बाद थाली में उबली सब्जियां या सूप रखें, इससे पेट का एसिडिक नेचर भी बैलेंस हो जाता है। सूप पीने के बाद खाना खाएंगे, तो पाचन की दिक्कतें नहीं होंगी।
- अपनी थाली में प्रोटीन, कैल्शियम सबकुछ शामिल करें ताकि पोषण की कमी न हो सके। स्वामी रामदेव कहते हैं कि शरीर को हर प्रकार के न्यूट्रिएंट की जरूरत होती है, जिसे हम शाकाहारी भोजन की मदद से भी पूरा कर सकते हैं।
- गेहूं के आटे की रोटियों की जगह बाजरा, रागी या मक्के के आटे या फिर मल्टीग्रेन आटे की रोटियां खाएं।
- पेट भरकर खाना खाने से बचें, योगगुरु बताते हैं कि अगर हम खाना पेट भरकर खाते हैं, तो उसका पोषण नहीं मिलता और न ही वो सही से पच पाता है। अगर हम पेट को भर लेंगे, तो उससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
- खाने में कैल्शियम होना भी जरूरी है, इसके लिए हमारी थाली में 1 गिलास छाछ भी होनी चाहिए। खाना खाने के बाद अंत में छाछ जरूर पिएं, इससे पाचन में मदद मिलती है।
- मीठा खाने की आदत है, तो चीनी से बने फूड्स न खाएं। आप गुड़ या इन दिनों गुड़-तिल के लड्डू खा सकते हैं। इससे स्वीट क्रेविंग्स भी दूर होगी और तिल-गुड़, हमारे शरीर को लाभ भी देगा।
- स्वामी रामदेव बताते हैं कि हमें रोजाना भिगोए हुए नट्स का भी सेवन नियमित रूप से करते रहना चाहिए, ताकि उससे शरीर के अंदर नेचुरल ऑयलस की कमी न हो।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
16 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
18 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
23 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines