Important foods For Women Health: महिलाएं दिनभर इतनी बिजी रहती हैं कि अपनी सेहत को सबसे पीछे छोड़ देती हैं. पूरे दिन वो परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच फंसी रहती हैं और एक वक्त वो कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगती हैं. बीमारियों की वजह कुछ भी हो सकती है- जैसे गलत खानपान, स्ट्रेस, नींद की कमी और हार्मोनल बदलाव आदि. कई बार पीरियड्स की वजह से उन्हें एनीमिया की शिकायत होने लगती है. ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव महिलाओं को संतुलित आहार और देसी चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर अंदर से मजबूत बना रहे और बीमारियां दूर रहें. आइए इस लेख में जानते हैं कि बाबा रामदेव किन चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें- अंडा अच्छा है या नहीं कैसे चेक करें? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इस एक ट्रिक से पता चलेगी अंडे की गुणवत्ता
बाबा रामदेव ने बताया महिलाओं को जरूर करना चाहिए इन चीजों का सेवन
- बाबा रामदेव ने बताया है कि महिलाओं को अक्सर खून की कमी होने का सामना करना पड़ता है. इससे बचने के लिए उन्हें आंवले का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करता है. इससे स्किन और बालों को फायदा मिलता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.
- शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए अंकुरित अनाज बेस्ट रहते हैं. कब्ज या गैस से छुटकारा पाने के लिए चना या मूंग खाना बेस्ट रहेगा. इससे वजन कंट्रोल रहता है और महिलाओं को कमजोरी भी महसूस नहीं होती है. आप उबालकर या अंकुरित अनाज का सेवन कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप सुबह के वक्त इसका सेवन करें.
- त्रिफला को भी अपने आहार में शामिल किया जा सकता है. इससे पेट साफ रहता है और वजन भी आसानी से घट जाता है. यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है. अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहेगा और आप अंदर से अच्छा महसूस करेंगे.
- एलोवेरा को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए. बाबा रामदेव का कहना है कि इससे स्किन, बाल और पेट हेल्दी रहता है. इससे आप जूस, हलवा या कोई व्यंजन बनाकर तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इसका स्वाद थोड़ा कड़वा है लेकिन बहुत फायदा होगा.
- महिलाओं के हार्मोन असंतुलित रहते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप देसी घी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि यह हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है. साथ ही, अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो इससे फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें- बार-बार चक्कर आना मामूली बात नहीं! शरीर दे रहा है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
5 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
23 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines