B virus infection: हांगकांग में बी वायरस (B Virus) इंफेक्शन का पहला ह्यूमन केस सामने आया है। बंदर के हमला करने के बाद पीड़ित इस वायरस की चपेट में आया है। फिलहाल पीड़ित आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार बी वायरस की चपेट में आने के कुछ दिन बाद बुखार आता है। पीड़ित पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत करता है, यह जानलेवा इंफेक्शन है।
क्या है बी वायरस?
हांगकांग में B virus का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों के अनुसार इस वायरस का साइंटिफिक नाम हर्पीस बी वायरस (McHV-1) है। ये बंदर के काटने से होता है। इसके होने के बाद पीड़ित को घाव के आसपास तेज दर्द होना। जहां बंदर ने काटा है वहां सुन्न या खुजली होने की शिकायत होती है।
मकाक बंदर से होता है
एक्सपर्ट के अनुसार इस वायरस से ग्रसित किसी बंदर को देखने से इसका पता नहीं चलता है। जानकारों के अनुसार हर किसी बंदर के काटने या हमला करने से यह वायरस नहीं होता। ये वायरस मकाक बंदरों और रीसस मकाक प्रजाति के बंदरों में पाया जाता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में साल 1932 से अब तक इस वायरस के महज 50 मामले सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें: Google कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर आई कंपनी की पहली प्रतिक्रिया, इजरायल के खिलाफ किया था प्रदर्शन
कब हो सकता है
बंदर के काटने, खरोंचने या संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क से यह वायरस होता सकता है। वैसे ह्यूमन बॉडी में यह कम होता है, लेकिन होने के बाद ये जानलेवा साबित हो सकता है। इसके मरीज को पहले बुखार फिर सिरदर्द, उल्टी आना और आगे जाकर न्यूरोलॉजिकल डिस्फंक्शन भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
18 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
22 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines