Health Tips: आज के समय में थायराइड की समस्या बेहद आम हो चुकी है. यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोनल संतुलन को काफी ज्यादा प्रभावित करती है. बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और तनाव इसके प्रमुख कारणों में से हैं. अगर आप भी थायराइड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. डॉक्टर सुभाष गोयल ने एक इंटरवियु में इससे राहत पाने के लिए एक उपाय बताया है. तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से आप थायराइड से छुटकारा पा सकते हैं.
इन चीजों का करें सेवन
डॉक्टर सुभाष गोयल के अनुसार आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो थायराइड (Thyroid) जैसी दिक्कत से जूझ रहे हैं. साथ ही कई दवाइयों के जरिए इस बीमारी से छुटकारा लेना चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो एक्सपर्ट के अनुसार आप काली मिर्च, सौंठ और मग इन तीनों चीजों का बराबर मात्रा में पाउडर बनाएं. इसके बाद इसको रोजाना सुबह और शाम एक-एक चुटकी लेकर चूसें. इसके सेवन से आपको काफी आराम मिल जाएगा. साथ ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
ये भी पढे़ें- शुगर को करना चाहते हैं कंट्रोल? डॉक्टर ने कहा रोजाना 15-20 दिन करें इस पानी का सेवन, मिल जाएगी राहत
थायराइड में काली मिर्च, सौंठ और मग के सेवन के फायदे
काली मिर्च, सौंठ और मग का मिश्रण शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करता है. काली मिर्च में मौजूद पाइपरीन तत्व थायराइड हार्मोन (Hormones) को नियंत्रित करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स (Toxins) को बाहर निकालने में सहायक होता है. सौंठ (सूखी अदरक) शरीर की सूजन को कम करती है और थायराइड ग्लैंड के बेहतर फंक्शन को सपोर्ट करती है. वहीं मग (हरा मूंग) प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो थायराइड के कारण होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करता है. इस मिश्रण का नियमित सेवन करने से न सिर्फ थायराइड के लक्षणों में सुधार होता है, बल्कि पाचन तंत्र मजबूत होता है, इम्यूनिटी (Boost Immunity) बढ़ती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बेहतर बना रहता है.
ये भी पढे़ें- Health Tips: हाथों पर दिख रहे ये 5 लक्षण लिवर की खराबी का हैं संकेत, कैसे होगा बचाव?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines