Fasting Mistakes To Avoid: नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं. लेकिन, अक्सर ही ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके व्रत रखने के दौरान की जाने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. डॉक्टर का कहना है कि व्रत रखने का फायदा सिर्फ भूखे रहने से नहीं होता. यह तभी सही तरह से काम करता है जब आप व्रत भी सही तरह से करें. वहीं, अगर फास्टिंग रखते समय कुछ गलतियां कर दीं तो एसिडिटी, माइग्रेन, सिर दर्द और पोषक तत्वों की कमी जैसी बहुत सारी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है. आइए डॉक्टर से ही जानें फास्टिंग में किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z, गरबा-डांडिया खेलने की अनोखी तैयारी
व्रत में कभी ना करें ये 5 गलतियां
हाइड्रेशन मेंटेन ना करना
व्रत में शरीर में पानी की कमी होने लगती है और शरीर में एनर्जी नहीं रहती है. ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने पर ध्यान ना दिया जाए तो तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में डॉक्टर बताती हैं कि व्रत में हाइड्रेशन मेंटेन करना जरूरी है. फास्टिंग विंडो के दौरान पानी, नारियल पानी और हर्बल टी वगैरह को रेगुलरली सही मात्रा में लें.
ओवरईटिंग करना
व्रत तोड़ते समय अधिकतर लोग ओवरइटिंग कर लेते हैं. इसीलिए फास्टिंग के बाद की ईटिंग विंडो में बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए. दिनभर भूखे रहने के बाद लोग जाने-अनजाने ज्यादा खा लेते हैं. इससे तुरंत पेट में गैस बन सकती है, पेट फूल सकता है, एसिडिटी और जी मिचलाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
प्रोटीन और फाइबर ना लेना
व्रत में अक्सर लोग आलू और साबुदाना वगैरह ज्यादा खाते हैं और शरीर को पोषक तत्व मिल रहे हैं या नहीं इसपर ध्यान नहीं देते. लेकिन, थाली में अगर पोषक तत्वों की मात्रा सही ना रहे तो शरीर को लॉन्ग टर्म नुकसान भी हो सकते हैं. इस बात का ख्याल रखें कि आपकी ईटिंग विंडो में बैलेंस्ड थाली रहे.
स्लीप और एक्टिविटी पर ध्यान ना देना
व्रत के दिनों में आपकी नींद तो पूरी होनी ही चाहिए, साथ ही व्रत वाले दिन भी अन्य दिनों जितना चलना और एक्टिव रहना जरूरी है. जल्दी उठना और हर दिन रात में देरी से सोना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसीलिए ख्याल रखें कि आप पर्याप्त नींद लें.
बीमारी में व्रत रखना
डायबिटीज, बीपी, हार्ट डिजीज, गंभीर एसिडिटी, साइकोलॉजिकल दिक्कतें या कोई भी हेल्थ प्रॉब्लम है तो व्रत नहीं रखना चाहिए. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में बिना एक्सपर्ट की सलाह के व्रत रखने से बचें. ये स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बिना प्रोपर डाइट और देखभाल के गंभीर बन सकती हैं.
यह भी पढ़ें – वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला ऐसा गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं, स्टडी में बताया क्या हो सकता है कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines