Dental Health: मुंह को सुरक्षित रखना सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मुंह के जरिए ही कीटाणु पेट तक पहुंचते हैं, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दांतों को सही तरह से साफ न किया जाए तो इनमें प्लाक जमने लगता है और प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं, जिससे हमारे दांतों की ऊपरी परत खराब होना लगती है। हालांकि, डेंटिस्ट हमें दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं, मगर कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं कि वहीं डेंटिस्ट हमें ब्रश न करने की सलाह दे देते हैं। डेंटल एक्सपर्ट ने ऐसी 3 सिचुएशन्स के बारे में बताया है जिनमें दांतों में ब्रशिंग से परहेज करना चाहिए।
जानिए कब नहीं करना चाहिए ब्रश
उल्टी आने के बाद
जब भी इंसान को उल्टी आती है, तो उसके मुंह का टेस्ट बिगड़ जाता है। उसका मुंह कसैला होता रहता है। उल्टी से दांतों पर एसिड जम जाता है, जो कि हानिकारक होता है। ऐसे में अगर हम ब्रश करके दांतों को और घिसेंगे, तो एसिड भी दांतों पर घिसता चला जाएगा। इससे दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है। उल्टी के बाद मुंह का स्वाद खराब हो जाता है, इसके लिए आप माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Best Cookware Material: खाना बनाने के लिए यूज करें ये 5 कुकवेयर, नहीं होगा सेहत को कोई नुकसान
मीठा खाने के बाद
एक्सपर्ट के अनुसार, जब भी हम कुछ मीठा खाते हैं, तो उसके बाद हमें कभी भी तुरंत ब्रश नहीं करना चाहिए। मीठी चीजें भी एसिडिक होती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, मिठाई या फिर किसी भी शुगर ड्रिंक को पीने के लगभग 60 मिनट बाद ही ब्रश करना चाहिए, क्योंकि मीठे व्यंजन एसिडिक होते हैं जो आपके दांतों में मौजूद रहते हैं। अगर आप ये सोचकर ब्रश कर रहे हैं कि आप दांत मीठा खाने के बाद सुरक्षित होंगे, तो आप गलत हैं। मीठी चीजों के सेवन के बाद पहले सिर्फ कुल्ला करें, फिर कुछ देर बाद ब्रश करें।
brushing tips
कॉफी पीने के बाद
कॉफी पीने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचना चाहिए। कॉफी एसिडिक होती है, खासकर वो कॉफी जो दूध और चीनी से बनी हो। उसे पीने के बाद गलती से भी ब्रश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दांतों का इनेमल हटने लगता है, जिससे आपके दांत भी जल्दी खराब होने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों के चलते समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, ये नुस्खे आएंगे काम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
15 hrs agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
17 hrs agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoदशहरे की मिठाई पड़ सकती है भारी? डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन
20 hrs agoकरीना कपूर सोने से पहले पैरों के तलवों पर क्यों लगाती हैं घी? जानिए फायदे
22 hrs agoकिडनी फेलियर अचानक नहीं होता! शरीर के ये 3 संकेत समय रहते पहचानें
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी न करें इन चीजों का ज्यादा सेवन
1 day agoब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं? ये लक्षण देते हैं धोखा
1 day agoपैरों पर लाल-हरी धारियां क्यों दिखती हैं? जानिए क्या है यह कंडीशन
1 day agoकिन लोगों को हो सकती है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की बीमारी? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines