थकान, पेट में दर्द होना है Autoimmune डिजीज के संकेत! एक्सपर्ट से जानें बीमारी से जुड़ी ये बातें

Autoimmune Disease Causes: इम्यूनिटी कमजोर होने पर हमारा शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसे ऑटोइम्यून डिजीज के नाम से जाना जाता है। यह एक पुरानी और कठिन स्थिती होती है, जिससे उबरना मुश्किल होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में।

autoimmune disease

autoimmune disease

Autoimmune Disease Causes: इम्यूनिटी के बारे में तो आपने बहुत कुछ सुना होगा जैसे कि अगर यह वीक हो तो आप बीमार हो सकते हैं। इम्यूनिटी अच्छी न होने से आपको सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन तुरंत घेर सकते हैं। ऑटोइम्यून डिजीज तब होती है जब शरीर का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही सेल्स पर हमला करने लगती है। सामान्य तौर पर, इम्यून सिस्टम शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक पदार्थों से बचाने के लिए काम करता है। लेकिन ऑटोइम्यून डिजीज में बैक्टीरिया और वायरस नेगेटिव तरीके से असर डालते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

न्यूट्रिशन कोच राम वर्मा ने राज शमामी के पॉडकास्ट शो में गट हेल्थ, ऑटोइम्यून डिजीज से जुड़ी बीमारियों के बारे में विस्तार से बताते हैं। उन्होंने बताया कि ऑटोइम्यून डिजीज होने के पीछे कई कारण शामिल हैं जैसे कि अगर हमारा माइंड रिलैक्स नहीं है, हम कॉन्सटेंट स्ट्रेस में रहते हैं, तो यह भी ऑटोइम्यून डिजीज का कारण है। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस में रहना भी Autoimmune Disease का कारण होता है। चिंता, घबराहट और बेवजह का स्ट्रेस लेने से इम्यूनिटी पर नकारात्मक असर होता है।

विज्ञापन

गट हेल्थ भी जरूरी

एक्सपर्ट बताते हैं कि ऑटोइम्यून डिजीज होने का दूसरा मेजर कारण है गट हेल्थ का सही न होना। आपकी गट अनहेल्दी है, तो आपकी इम्यूनिटी वीक होगी। गट में बैक्टीरिया होते हैं लेकिन ये गुड होंगे या बैड, वो आपकी डाइट पर निर्भर करता है। कॉनस्टिपेशन, पेट दर्द, एसिडिटी और डायरिया का बार-बार होना ऑटोइम्यून डिजीज का संकेत है, जो गट की वजह से बिगड़ी हुई है। गट अनहेल्दी है तो 70% चांस है कि आपको Autoimmune Disease होगा।

विज्ञापन

क्या है इसका इलाज?

वैसे तो ऑटोइम्यून बीमारियों का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन उपचार से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें दवाइयां, लाइफस्टाइल में बदलाव और समय-समय पर मेडिकल हेल्प की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ