How To Manage Asthma: आज के समय में अस्थमा तेजी से फैलने वाली सांस से जुड़ी गंभीर समस्या बनती जा रही है. दुनियाभर में लाखों लोग इससे प्रभावित हैं और कई मामलों में यह धीरे-धीरे बढ़कर खतरनाक रूप ले लेती है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. बस फिर क्या यही गलती के कारण ये बीमारी अपने पैरों को पसारने लगती है और व्यक्ति को अपना शिकार बनाती रहती है. समय रहते पहचान न की जाए, तो यह रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना सकता है, इसलिए जरूरी है कि शुरुआती संकेतों को समझकर सही समय पर डॉक्टर से जांच कराई जाए और स्थिति को कंट्रोल में रखा जाए.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: चावल में घुन-कीड़े से छुटकारा पाने का आसान देसी उपाय, ये 2 चीजें डालते ही तुरंत होगा असर
अस्थमा क्या है और क्यों होता है यह रोग Asthma Attack Symptoms And Prevention
अस्थमा एक क्रॉनिक बीमारी है, जो फेफड़ों की सांस लेने वाली नलियों को प्रभावित करती है. इस स्थिति में एयरवे सूज जाती हैं और संकरी हो जाती हैं, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. यह समस्या एलर्जी, धूल, धुआं, मौसम में बदलाव या परिवार में पहले से मौजूद बीमारी के कारण भी हो सकती है. कई बार ठंडी हवा, पालतू जानवरों के बाल या तेज गंध भी इसे ट्रिगर कर सकते हैं. इसलिए जिन लोगों को बार-बार सांस की समस्या होती है, उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.
ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान Asthma Ke Lakshan Kya Hote Hain
अगर शरीर में कुछ खास संकेत लगातार नजर आने लगें, तो यह अस्थमा की ओर इशारा हो सकता है. इसमें;
- बार-बार खांसी आना, खासकर रात या सुबह के समय.
- सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न महसूस होना.
- हल्की एक्तिविटी में भी जल्दी थक जाना या हांफना.
- तेज सांस चलना या सीने में भारीपन लगना.
ऐसे पाएं अस्थमा से राहत
अस्थमा की पहचान के लिए डॉक्टर स्पाइरोमेट्री, पीक फ्लो मीटर, एलर्जी टेस्ट और FeNO जैसे टेस्ट कराने की सलाह देते हैं. इनसे फेफड़ों की क्षमता और सूजन का सही अंदाजा लगाया जा सकता है. इलाज की बात करें तो अस्थमा पूरी तरह ठीक नहीं होता, लेकिन सही दवाओं और लाइफस्टाइल से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है. इनहेलर, नेबुलाइजर और एंटी-एलर्जिक दवाएं इसमें मददगार होती हैं, साथ ही धूल, धुआं और अन्य ट्रिगर से बचना बेहद जरूरी है, ताकि समस्या बढ़ने से रोकी जा सके.
यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines