Appendix Cancer Causes: अपेंडिक्स आंत लगभग चार इंच लंबी एक पतली सी ट्यूब की तरह होती है जो पेट में दाई ओर नीचे की तरफ होती है। जब किसी को लंबे समय तक एसिडिटी, कब्ज या इन्फेक्शन की समस्या रहती है तो आंत में सूजन आ जाती है जो अपेंडिक्स के दर्द का कारण बनती है। अपेंडिक्स में कैंसर होने का खतरा रहता है।
आंतों के बैक्टीरिया जब अपेंडिक्स में चले जाते हैं और इंफेक्शन पैदा करते हैं, तो उससे अपेंडिसाइटिस की समस्या हो सकती है। जब संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो अपेंडिक्स फटने का भी खतरा पैदा हो जाता है। अपेंडिक्स में कैंसर एक गंभीर स्थिति है, जिसमें अपेंडिक्स में कैंसरियस ग्रोथ होती है। इसकी पहचान अक्सर देरी से होती है, जिससे इलाज के चांस कम हो जाते हैं।
अपेंडिक्स कैंसर के कारण
जेनेटिक फैक्टर्स- जेनेटिक प्रणाली में बदलाव अपेंडिक्स कैंसर के कारण हो सकते हैं, खासकर अगर आपके परिवार में इसकी इस्ट्री है।
स्मोकिंग- धूम्रपान करने वाले लोगों में अपेंडिक्स कैंसर की संभावना बढ़ सकती है।
बढ़ती उम्र- ज्यादातर अपेंडिक्स कैंसर बढ़ती उम्र के लोगों में होता है, लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है।
ये भी पढ़ें- कोई गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं, लगातार होने वाला पैरों का दर्द? जानिए कारण
लक्षण
पेट में दर्द- अपेंडिक्स कैंसर का एक लक्षण होता है पेट के नीचे वाले भाग में दर्द तेज होता है।
बदलती पाचन समस्याएं- अपेंडिक्स कैंसर के रोगी में पाचन परेशानी जैसे कब्ज, उलटी हो सकती है।
वजन कम- अपेंडिक्स कैंसर के रोगी में बिना किसी कारण वजन कम होने लगता है।
अपेंडिक्स कैंसर के मरीजों के स्किन और आंखों का रंग बदल सकता है।
बुखार- अपेंडिक्स कैंसर के मरीजों को बुखार का अनुभव हो सकता है।
अपेंडिक्स वाले हिस्से में सूजन- अपेंडिक्स कैंसर के मरीजों के पेट के निचले भाग में सूजन आ जाती है।
अपेंडिक्स के कई मामलों में असामान्य दिखने वाले लक्षण
- पेशाब करने में दर्द
- वॉमिटिंग से पहले पेट में तेज दर्द
बचाव
रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
यदि आप ऐसे लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो जल्दी डॉक्टर से मिलें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
47 mins agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
4 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
6 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
8 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines