Anxiety And Digestive Problems: आजकल लोगों के जीने का तरीका काफी बदल चुका है। हर टाइम आगे बढ़ने की होड़ होने के कारण अक्सर लोग काम में उलझे से रहते हैं। मौजूदा वक्त में काम करने का स्टाइल भी काफी बदल चुका है, जिसके कारण लोगों पर लगातार काम करने का प्रेशर बना रहता है। इसके अलावा अन्य कई परेशानियां भी लोगों को परेशान करती हैं, जिसकी वजह से कई लोग मानसिक समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं।
मेंटल हेल्थ दुनियाभर में चिंता का विषय है। बीते कुछ समय में मेंटल हेल्थ से जुड़े मामलें तेजी से बढ़ रहे हैं। इन दिनों तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी परेशानियां काफी नॉर्मल हो चुकी हैं। यह आगे चलकर गंभीर समस्याओं का रूप ले सकती हैं, अगर टाइम रहते इनका उपचार न किया जाए। एंग्जायटी ऐसी ही एक परेशानी है, जिसके कुछ संकेत पाचन से जुड़े होते हैं। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी ये दिक्कतें नजर आ रही हैं, तो हो सकता है कि आप एंग्जायटी से ग्रस्त हों।
ये हैं कुछ संकेत
अपच और मतली
अगर अपच और मतली की परेशानी होती रहती है, तो यह एंग्जायटी का संकेत हो सकता है। अक्सर परेशान रहने की वजह से पाचन स्लो हो जाता है, जो शरीर में अपच और मतली के रूप में दिखाई देता है।
एंग्जायटी और तनाव होने के कारण कई लोगों को लूज मोशन की समस्या भी होती है। असल में, तनाव हार्मोन बड़ी आंत(Intestines) में कुछ फंक्शन को तेज कर सकते हैं, जिससे लूज मोशन होता है।
बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होना
अगर एंग्जायटी से ग्रस्त हैं, तो बार-बार आपको पेशाब करने की इच्छा होती है या फिर रात के समय बार-बार पेशाब के लिए जगना पड़ सकता है। ऐसा स्ट्रेस हार्मोन के रिलीज होने के कारण होता है।
https://www.youtube.com/watch?v=TaHdTC8YZeI
अगर पेट में ऐंठन महसूस करते हैं, तो यह भी संकेत है कि आप एंग्जायटी का शिकार हैं। तनाव या एंग्जायटी होने पर मांसपेशियों और दिमाग में फ्लो बढ़ जाता है, जबकि आंत में फ्लो कम हो जाता है। इसके कारण सूजन और ऐंठन के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
एंग्जायटी के शिकार लोगों को अक्सर मुंह सूखने की शिकायत होती रहती है। दरअसल, एंग्जायटी होने पर सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम हो जाता है, जिससे लार का उत्पादन स्लो हो सकता है, तो इसी वजह से मुंह सूखने का कारण होता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।