हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टखनों में दर्द की समस्या अब नहीं करेगी परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Ankle Pain Home Remedies: टखने के दर्द को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं, जिनके इस्तेमाल से काफी आराम मिल सकता है। क्योंकि टखने के दर्द का सही समय पर उपचार करना जरूरी है।   

विज्ञापन
टखने के दर्द का घरेलू उपचार Image Credit: Freepik
Ankle Pain Home Remedies: अक्सर कुछ लोगों को टखनों में दर्द की समस्या झेलनी पड़ती है। आपको बता दें, ये दर्द (Ankle Pain) मसल्स में खिंचाव, किसी सूजन या गठिया की समस्या की वजह से होता है।

इस दर्द को टाइम रहते हुए दूर करना बहुत जरूरी है। वरना इस दर्द की वजह से (Ankle Pain Causes) डेली के काम तक प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए आपके आसपास कुछ उपाय (Home Remedies for Ankle Pain) मौजूद हैं, जिनके यूज से टखनों के दर्द को दूर कर सकते हैं। टखनों के दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जो आपको राहत देने में मदद कर सकते हैं..

हल्दी और दूध

एक गिलास गर्म दूध में एक छोटी सी चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी के गुण दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपको काफी आराम मिलेगा।

विज्ञापन

नमक का पानी 

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उस पानी में टखनों को भिगोकर रखें। इससे दर्द कम हो सकता है और सूजन भी कम होती है।

बर्फ की सिकाई

बर्फ की सिकाई आपके टखने के दर्द को दूर करने के साथ-साथ सूजन से भी राहत मिलती है, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि डायरेक्ट बर्फ का यूज न करें। कपड़े में लपेटकर बर्फ से सिकाई करें।

विज्ञापन

मसाज

टखनों को हल्के हाथों से मसाज करने से उनमें दर्द कम हो सकता है। आप चाहे तो सरसों का तेल गर्म करके उससे मसाज करें।

लहसुन का उपयोग

लहसुन को आप नारियल के तेल में पकाएं और उस तेल को प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से टखने के दर्द को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Heatwave को लेकर सरकार का अलर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola