Anjeer Milk Benefits: दूध पोषक तत्वों का भंडार है, जबकि अंजीर एक सुपरफूड है। अगर आप अंजीर और दूध का सेवन करते हैं तो इसके आपको कई फायदे होंगे, क्योंकि अंजीर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को मजबूत बनाने में फायदेमंद होते हैं, हम आपको अंजीर और दूध के कुछ ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं।
अंजीर के फायदे
बता दें कि अंजीर में मैग्नीशियम, कॉपर के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा अंजीर में जिंक, आयरन और पोटेशियम के तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इन सब गुणों की वजह से अंजीर की तासीर गर्म होती है, यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में अंजीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
अंजीर का सेवन करने से न सिर्फ शरीर में मौजूद फैट कम होता है बल्कि कैलोरी वजन बढ़ाने में भी आपकी मदद करती है, ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। जबकि अगर आप अंजीर को दूध में मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपको और भी फायदे मिलेंगे।
और पढ़िए – इस वक्त खाना चाहिए किशमिश और शहद, मिलेंगे ये चार जबरदस्त रामबाण फायदे
वजन कम करने में फायदेमंद
बढ़ता हुआ वजन लोगों की एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है, लेकिन अगर आप हर दिन दूध के साथ अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन कम होगा, क्योंकि अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है, जिससे आप दूध के साथ अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
इसके अलावा दूध और अंजीर से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, क्योंकि अंजीर में विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि दूध रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है, ऐसे में अगर आप हर दिन अंजीर और दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर मजबूत होगा।
गैस कब्ज से राहत
आज के वक्त में गैस और कब्ज बनना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, ऐसे में अगर आप गैस और कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप दूध में अंजीर मिलाकर सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि अंजीर खाने से पेट साफ रहता है।
और पढ़िए – कहीं अच्छी सेहत के चक्कर में बिगड़ ना जाए हालत, जरूरत से ज्यादा पालक खाने पर होते हैं ये नुकसान!
स्किन की समस्याएं होती हैं दूर
वहीं अंजीर और दूध के सेवन से आपकी स्किन की समस्याएं भी दूर होती है, क्योंकि अंजीर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट पूरी तरह से साफ रहता है, पेट के साफ रहने से शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिसका सीधा असर आपकी स्किन पर देखने को मिलता है, यही वजह है कि अंजीर के सेवन से स्किन की प्रॉब्लम्स दूर होती है।
ब्लड प्रशर कंट्रोल रहता है
अंजीर और दूध के सेवन से ब्लड प्रशर भी कट्रोल रहता है, क्योंकि अंजीर यानी फिग्स पोटैशियम से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर का ब्लड प्रशर सही रहता है। इसलिए अंजीर और दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
6 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
6 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
8 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines