---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में क्यों ज्यादा होती है खून की कमी? जानें कारण और उपाय

Anemia In Women: खून की कमी होने से इंसान को कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं, इनमें कुछ बीमारियां भी शामिल हैं, जैसे एनीमिया। भारत में एनीमिया के मरीजों की संख्या अधिक है, उनमें भी महिलाएं खून की कमी से ज्यादा जूझ रही हैं, लेकिन क्यों? जानिए कारण और बचाव के तरीके।

---खबर नीचे जारी है---

Anemia In Women: खून की कमी होने से शरीर गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकता है। आयरन और हीमोग्लोबिन कम होने से जो बीमारी होती है, उसे एनीमिया कहते हैं। एनीमिया एक गंभीर स्थिति है। भारत में इसके मामले अधिक पाए जाते हैं, वो भी महिलाओं में। खून से ही शरीर का हर अंग एक-दूसरे से संपर्क करता है। पर्याप्त खून की मात्रा से ऑक्सीजन सप्लाई बढ़िया रहती है। खून किसी भी इंसान के लिए पर्याप्त होना जरूरी है, खासतौर पर महिलाओं के लिए तो सबसे अधिक, लेकिन फिर भी भारत की महिलाओं में खून की कमी सबसे ज्यादा होती है। जानिए इसका कारण और खाने से कैसे होगी खून की कमी दूर।

महिलाओं में क्यों कम होता है हीमोग्लोबिन?

इसके कुछ प्रमुख कारण ऐसे हो सकते हैं, जैसे-

---खबर नीचे जारी है---

1. पोषण संबंधी कमियां

भारतीय महिलाओं में एनीमिया के कारणों में से एक पोषक तत्वों की कमी है। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं में एनीमिया के मामले ज्यादा होते हैं, क्योंकि इन्हें भरपूर मात्रा में वैसा भोजन नहीं मिल पाता, जो आयरन युक्त हो। कई महिलाएं शाकाहारी भोजन पर बहुत अधिक निर्भर रहती हैं, जो आयरन की कमी को बढ़ा सकता है क्योंकि आयरन के प्लांट-बेस्ड फूड्स में उतना आयरन नहीं होता जितना कि पशु-आधारित आयरन सोर्स में पाया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट

2. अन्य पोषक तत्वों की कमी

---खबर नीचे जारी है---

अगर शरीर में किसी अन्य तत्व जैसे विटामिन बी-12 कम है, तो भी शरीर में खून की कमी हो सकती है। विटामिन बी-12 कम होने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, उनमें से एक एनीमिया भी है।

3. बार-बार प्रेग्नेंसी

---खबर नीचे जारी है---

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में महिलाएं ज्यादा गर्भवती होती हैं। इसमें ऐसे मामले भी हैं, जिनमें महिलाएं गर्भ धारण करती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे डिलीवरी करवाएं। यहां की महिलाएं अबॉर्शन के लिए भी सही ट्रीटमेंट नहीं लेती हैं। गर्भावस्था में खून की कमी होना स्वाभाविक है। कुछ महिलाओं में प्रसव के दौरान ज्यादा खून निकल जाता है, जिस वजह से एनीमिया हो सकता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

---खबर नीचे जारी है---

4. पीरियड्स

कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती हैं, ऐसी महिलाओं में भी एनीमिया होने का खतरा रहता है। जिन औरतों को इन दिनों ज्यादा ब्लीडिंग होती है, उन्हें डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार एनीमिया की स्थिति के बारे में पता लगाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस बीमारी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

क्या खाने से बढ़ सकता है हीमोग्लोबिन?

  • रोजाना 1 सेब खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है।
  • चुकंदर खाने से भी खून की कमी दूर होती है।
  • पालक खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
  • नट्स और सीड्स का रोजाना सेवन करें।
  • रेड मीट खाने से खून की कमी पूरी होती है।
  • मोरिंगा के पत्तों को खाने से खून बढ़ता है।
  • मछलियां, जैसे- सार्डियन, सैल्मन और मार्कल भी खून के स्तर को बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 24, 2024 11:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola