Amoeba Symptoms and Causes: आजकल कब क्या हो जाए नहीं पता, ऐसे में जरूरी है कि अपनी हेल्थ पास ध्यान दिया जाए. अगर आपके थोड़ा भी सिर में दर्द हो तो उसे नजरअंदाज ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि दिमाग खाने वाला अमीबा तेजी से बढ़ रहा है. यह एक बहुत खतरनाक परजीवी है, जो गर्म और गंदे पानी में पाया जाता है. यह नाक के जरिए दिमाग तक पहुंच जाता है. इसके बाद लोगों को प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नाम की जानलेवा बीमारी हो जाती है. हालांकि यह संक्रमण बहुत दुर्लभ है, लेकिन एक बार हो जाए तो बहुत तेजी से बढ़ता है. इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान बेहद जरूरी है. आइए एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता श्रीवास्तव से जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं और इसकी पहचान कैसे की जाती है.
अमीबा होने के शुरुआती 5 लक्षण | Amoeba Symptoms and Causes
अचानक सिरदर्द- यह अमीबा का पहला और सबसे आम लक्षण है. इसमें अचानक तेज सिरदर्द होता है. यह दर्द नॉर्मल नहीं होता और हमें दवाइयों से भी राहत नहीं मिलती.
तेज बुखार- अमीबा शरीर में जाते ही इन्फेक्शन बढ़ने लगता है, जिसके कारण बुखार जल्दी बढ़ता है. 100 से ज्यादा तापमान रहता है. कई बार लोग इसे वायरल समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन हमें चेकअप करवाना चाहिए.
उल्टी और जी अजीब होना- दिमाग में सूजन की वजह से व्यक्ति को मतली, भूख कम लगना और लगातार उल्टी की शिकायत हो सकती है. इसमें फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन इस बीमारी में ये गंभीर हो जाते हैं.
नाक में दर्द- अमीबा नाक के जरिए ही शरीर के अंदर जाता है. इसलिए शुरुआती दिनों में नाक में जलन, साइनस में दर्द या भारीपन महसूस होता है. अगर आपको यह लक्षण दिख रहे हैं तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
उलझन या चक्कर आना- जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता है, दिमाग पर असर दिखने लगता है. व्यक्ति को अचानक चक्कर आना शुरू हो जाते हैं. इसलिए आपको ऐसा लग रहा है तो यह स्थिति काफी गंभीर हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों को अमरूद छीलकर खाना चाहिए या छिलके के साथ? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया खाने का सही तरीका
अमीबा कैसे होता है?
यह गर्म पानी में पाया जाता है. यह तालाब, नदी, झील या गंदे स्विमिंग पूल में आसानी से मिलेंगे. इस पानी में अगर आपकी नाक अंदर जाती है तो यह बीमारी फैल सकती है.
अमीबा से बचाव कैसे करें?
- गर्म पानी इस्तेमाल करते वक्त पानी का ध्यान से इस्तेमाल करें.
- तैरते वक्त नाक में पानी न जाने दें. अगर गया है तो तुरंत साफ करें.
- गंदे पानी में जाने से बचें और ध्यान रखें कि स्विमिंग पूल का क्लोरीन लेवल ठीक हो.
इसे भी पढ़ें- फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण क्या है? मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया Lung Cancer के शुरुआती संकेत कैसे पहचानें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
58 mins agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
17 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
21 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
21 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
23 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines