Amla Benefits: सर्दियों के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही परेशानियों का कारण बन जाती है। सर्दियों में इम्यूनिटी जल्दी कमजोर होती है, ऐसे में बीमार होने के चांस भी बढ़ जाते हैं, ऐसे में हमें इस मौसम में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी हो। आंवला ऐसा ही एक फूड है जो स्वाद के साथ आपकी सेहत भी बनाता है। सर्दियों में आंवले को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम आपको आज आंवले के फायदे बताने जा रहे हैं।
पोषण का भंडार होता है आंवला
आंवला पोषण का भंडार होता है। आंवले में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं और बीमारियों से भी बचाते हैं। आंवले में विटामिन सी की मात्रा पर्याप्त पाई जाती है, इसके अलावा मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। ऐसे में आंवले के सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है और यह सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।
और पढ़िए – Brain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी
इस तरह करिए आंवले का सेवन
सर्दियों के मौसम में आप आंवले का कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं, सुबह-सुबह आंवले के रस को शहद के साथ भी खाया जा सकता है, इसके अलावा आप आंवले को सुखाकर उसका पाउडर भी बना सकते हैं, जबकि आंवले को अचार और मुरब्बे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो स्वाद में भी शानदार लगता है। जबकि आंवले की कैंडी भी बनाई जा सकती है, इसके लिए आपको पहले आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होगा इसके बाद उन्हें धूप में सुखा लीजिए, जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो फिर आप आंवला कैंडी खा सकते हैं।
सर्दियों में आंवले के फायदे
इम्यूनिटी मजबूत करता है
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है, इसके लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि आंवले में रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई जाती है, ऐसे में आपको यह कई समस्याओं से बचाता है, इसलिए सर्दियों के मौसम में आंवला खाने की सलाह दी जाती है।
सर्दी-जुकाम और खांसी से निजात
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या सर्दी-जुकाम और खांसी की होती है। लेकिन आंवले में इन सभी समस्याओं को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं, आंवला आपके शरीर को मजबूत बनाता है जिससे सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती है। क्योंकि आंवले में वायरल इंफेक्शन से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं।
पाचन क्रिया सही रहती है
सर्दियों का मौसम खाने-पीने का मौसम होता है, इस मौसम स्वादिष्ट चीजें मिल जाए तो फिर क्या बात है, लेकिन इससे कई बार पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है, लेकिन अगर आप हर दिन आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहती है और पाचन की समस्याएं नहीं होती हैं।
और पढ़िए – Men Health: पुरुषों को खाना चाहिए ये पांच चीजें, बनेगी गजब की सेहत, बीमारिया दूर होंगी
आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद
आंवला आंखों और त्वचा के लिए भी फायेदमंद रहता है, आंवले के सेवन से आप अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं, इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं, जबकि सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है, ऐसे में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी आप आंवले का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
34 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines