Alzheimer Disease: एक स्टडी में अल्जाइमर बीमारी के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, एक्सीडेंट की वजह से अल्जाइमर बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। हालांकि, यह किसी वायरस या बैक्टीरिया की तरह हवा में नहीं फैलता है बल्कि कुछ हालतों में इंफेक्टेड हो सकता है।
रिसर्च के अनुसार, 1958 से 1985 के बीच यूके (UK) में कुछ मरीजों को ऑर्गन डोनेट करने वालों की पिट्यूटरी ग्लैंड (Pituitary Gland) से निकाला गया ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (Human Growth Hormone) दिया गया था, वह हार्मोन कंटामिनटेड था, जिसकी वजह से कुछ मरीजों को बाद में अल्जाइमर की बीमारी हो गई थी।
स्टडी क्या कहती है
इस स्टडी के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London) के प्रोफेसर जॉन कॉलिंग (Professor John Colling) ने कहा है कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि अल्जाइमर की बीमारी हवा में फैलती है और न तो यह वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन की तरह है। यह सिर्फ तब होती है, जब जाने-अनजाने में लोगों को ह्यूमन टिश्यू के साथ वैक्सीन लगाई जाती है, जिसमें ये बीज होते हैं।
अल्जाइमर क्या है, जानें Dr Ichaporia की Video के जरिए-
हालांकि, यह कंडीशन बहुत कम होती है। जिन मरीजों को कंटामिनटेड/दूषित हॉर्मोन दिया गया था, उनके ब्रेन में एमिलॉयड-बीटा (Amyloid beta) नामक प्रोटीन का जमा हो गया, जो अल्जाइमर बीमारी की एक फीचर है।
ये भी पढ़ें- क्यों होता है Kidney Failure?
अल्जाइमर की बीमारी क्या है ?
यह बीमारी डिमेंशिया का सबसे आम कारण है, जो दिमाग में असामान्य तरीके से प्रोटीन जमा होने लगते हैं, जिससे प्लाक (Plaques) और टंगल्स (Tangles) का बनता है. जैसे-जैसे ये बीमारी बढ़ती है, व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है और डेली के कामों में समस्याएं महसूस होती हैं।
अल्जाइमर का इलाज
अल्जाइमर धीरे-धीरे रोज वाली एक्टिविटी को करने की कैपेसिटी में बाधा डालती है। फिलहाल, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
9 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
23 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines