Alzheimer Disease

कोरोना की तरह एक-दूसरे से फैल रही भूलने की बीमारी, नई र‍िसर्च में चौंकाने वाला खुलासा!

Alzheimer Disease: अल्जाइमर की बीमारी एक न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर है, जो याददाश्त और कॉग्निटिव फंक्शन पर असर करता है। 

विज्ञापन

रिसर्च के अनुसार, 1958 से 1985 के बीच यूके (UK) में कुछ मरीजों को ऑर्गन डोनेट करने वालों की पिट्यूटरी ग्लैंड (Pituitary Gland) से निकाला गया ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (Human Growth Hormone) दिया गया था, वह हार्मोन कंटामिनटेड था, जिसकी वजह से कुछ मरीजों को बाद में अल्जाइमर की बीमारी हो गई थी।

विज्ञापन

स्टडी क्या कहती है 

इस स्टडी के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London) के प्रोफेसर जॉन कॉलिंग (Professor John Colling) ने कहा है कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि अल्जाइमर की बीमारी हवा में फैलती है और न तो यह वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन की तरह है। यह सिर्फ तब होती है, जब जाने-अनजाने में लोगों को ह्यूमन टिश्यू के साथ वैक्सीन लगाई जाती है, जिसमें ये बीज होते हैं।

अल्जाइमर क्या है, जानें Dr Ichaporia की Video के जरिए-

विज्ञापन

हालांकि, यह कंडीशन बहुत कम होती है। जिन मरीजों को कंटामिनटेड/दूषित हॉर्मोन दिया गया था, उनके ब्रेन में एमिलॉयड-बीटा (Amyloid beta) नामक प्रोटीन का जमा हो गया, जो अल्जाइमर बीमारी की एक फीचर है।

विज्ञापन

अल्जाइमर की बीमारी क्या है ? 

यह बीमारी डिमेंशिया का सबसे आम कारण है, जो दिमाग में असामान्य तरीके से प्रोटीन जमा होने लगते हैं, जिससे प्लाक (Plaques) और टंगल्स (Tangles) का बनता है. जैसे-जैसे ये बीमारी बढ़ती है, व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है और डेली के कामों में समस्याएं महसूस होती हैं।

अल्जाइमर का इलाज 

अल्जाइमर धीरे-धीरे रोज वाली एक्टिविटी को करने की कैपेसिटी में बाधा डालती है। फिलहाल, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ