Right Way To Eat Almonds: हर किसी का खाने और पीने का अपना एक अलग तरीका होता है, लेकिन जब कुछ चीजों को ठीक तरीके से खाने की बात आती है तो शायद ही कोई सही बताता हो। ऐसे ही खाने की चीजों में बादाम के साथ भी यही है। हालांकि बादाम खाने का सही तरीका हम किसी को पता है और नहीं भी। नट्स में कई सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो एनर्जी देते हैं। इनका सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हमें बचपन से ही बादाम खाना सिखाया जाता है। मगर गलत तरीके से सेवन करने पर यह कैंसर का कारण भी हो सकता है। बादाम के अंदर कैंसर पैदा करने वाले कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिससे शरीर को हानि पहुंच सकती है। इसलिए इन्हें सही समय और तरीके से खाना जरूरी है ताकि इनका सिर्फ फायदा ही मिले पाए।
बादाम कैसे खाने चाहिए
बादाम को पहले पूरी रातभर भिगोकर रखना चाहिए, उसके बाद उन्हें छीलकर खाएं। इससे कैंसर का जोखिम बनाने वाले तत्वों से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 5 ड्राई फ्रूट्स खाएं, पास नहीं फटकेगा सर्दी-जुकाम, एक महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
बादाम भिगोकर खाने से क्या होता है?
नट्स का आत्मरक्षा करने का अपना एक अलग तरीका होता है। बादाम को भिगोने के बाद उसकी तासीर ठंडी हो जाती है। जब इन्हें भिगो कर रखा जाता है तो बीजों को लगता है कि उन्हें बोया जा रहा है, जिससे वो फिर अंकुरित होंगे। इसके अंदर मौजूद कार्सिनोजेनिक केमिकल (Carcinogen Chemical) छिलकों के नीचे आ जाता है, जिसे कोई कीड़ा खराब ना कर सके।
लिवर कैंसर का जोखिम
बादाम या अन्य नट्स में aflatoxin B1 होता है, जिसे लिवर कार्सिनोजेनिक (Liver Carcinogenic) कहा जाता है। इसका मतलब है कि इस केमिकल से लिवर कैंसर होने का खतरा हो सकता है।
भीगे बादाम के फायदे
- भरपूर प्रोटीन
- वजन कम करने में कारगर
- तेज दिमाग
- एनर्जी का सोर्स
- कोलेस्ट्रॉल में कमी
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
6 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
20 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
23 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
23 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines