How To Make Guava Smoothie: अमरूद एक ऐसा फल है जिसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए अमरूद की स्मूदी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
अभी पढ़ें – Immunity Booster: इम्यूनिटी मजबूत बनाता है जिंजर गार्लिक सूप, ये रही बनाने की विधि
इस स्मूदी को पीने से आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये ड्रिंक आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं अमरूद की स्मूदी (How To Make Guava Smoothie) बनाने की रेसिपी-
अमरूद की स्मूदी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप अमरूद का गूदा
- 1 गिलास दूध
- 1 चम्मच चीनी
- 1/2 चम्मच शहद
- 1 चम्मचड्राई फ्रूट्स
- 2 स्ट्रॉबेरी (ऑप्शनल)
- 1 टुकड़ा बर्फ (ऑप्शनल)
अभी पढ़ें – Protein Side Effects: खाली पेट भूलकर भी न पीएं प्रोटीन शेक, वरना सेहत को होंगे गंभीर नुकसान
अमरूद की स्मूदी कैसे बनाएं? (How To Make Guava Smoothie)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले अमरूद और स्ट्रॉबेरी को धोकर अच्छे से छील लें।
- फिर आप मिक्सर जार में अमरुद का गूदा और स्ट्रॉबेरी डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें शहद, दूध और चीनी को डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर स्मूद मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप इस तैयार स्मूदी को एक सर्विंग गिलास में निकाल लें और बर्फ डाल दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट अमरूद की स्मूदी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडी-ठंडी सर्व करें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
13 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
16 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines