आलिया भट्ट का हेल्थ सीक्रेट है सुबह-सुबह नींबू की ये ड्रिंक, जानिए क्या है इसके फायदे

Lemon Water Benefits: क्या आप भी मोटापे से परेशान हैं? तो सुबह के समय खाली पेट पी सकते हैं आलिया भट्ट की ये सुपर ड्रिंक। इसे रोजाना पीने से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं और एनर्जी भी बनी रहती है।

Alia bhatt

Lemon Water Benefits: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए मशहूर हैं। उनके हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है सुबह-सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना। ये सिंपल सी ड्रिंक न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करती है बल्कि इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। हालांकि, पहले आलिया कॉफी पिया करती थी मगर बाद में उन्होंने अपनी मॉर्निंग ड्रिंक को चेंज कर लिया। आइए जानते हैं वे कैसे पीती हैं खाली पेट नींबू पानी और इसके क्या फायदे हैं।

विज्ञापन

इस तरीके से आलिया भट्ट पीती है नींबू पानी

बता दें कि आलिया भट्ट सादा नींबू पानी नहीं पीती है। वह हमेशा 1 कप गुनगुने पानी में नींबू के कटे हुए टुकड़े डालकर 1-2 मिनट के लिए उसे छोड़ देती है और फिर उसे पीती है। दरअसल, इस तरीके से पीने पर दांतों पर खट्टास नहीं आती और नींबू के रस के साथ, नींबू के छिलकों में मौजूद पौष्टिक तत्व भी शरीर को मिल जाते हैं। नींबू के छिलकों में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो हमारी स्किन के लिए जरूरी होता है।

विज्ञापन

नींबू पानी पीने के फायदे

वेट लॉस- अगर आप भी वेट लॉस के लिए किसी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो नींबू पानी पी सकते हैं। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जो गट हेल्थ को सुधारता है और क्रेविंग्स को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्ट करें- नींबू पानी पीने से शरीर को पर्याप्त विटामिन-सी मिलता है। विटामिन-सी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग कर शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे स्किन और बालों को भी लाभ मिलता है।

हाइड्रेशन- नींबू में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। पानी में इसे मिलाकर पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है, जिस वजह से पानी की कमी नहीं होती है और आपकी बॉडी पूरे दिन एनर्जेटिक रहती है।

विज्ञापन

नींबू पानी पीने से पहले ध्यान रखें ये बातें

खाली पेट नींबू पानी पीने से कई बार लोगों को कब्ज और गैस की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए आप उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। अगर आपके दांतों में खट्टास आ जाती है तो आप नींबू पानी को स्ट्रॉ की मदद से पिएं। यदि फिर भी कोई समस्या होती है तो आप इसे खाली पेट न पिएं या फिर पीने से बचें। ध्यान रखें पानी गर्म नहीं, सिर्फ गुनगुना होना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ