औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं अजवाइन के पत्ते, बदलते मौसम में रखेंगे फिट!

अजवाइन के बीजों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं? बदलते मौसम में इनका सेवन करने से आप रोगमुक्त और सेहतमंद रहेंगे।

Ajwain Leaves

Ajwain Leaves

भारतीय रसोई में अजवाइन के बीजों की खास जगह होती है। इसके बीजों को खाने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिल सकते हैं। अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाते हैं और पाचन को सुधारते हैं। अजवाइन डाइजेशन के अलावा सर्दी-खांसी में राहत दिलाने के लिए भी लाभकारी है। क्या आपने कभी अजवाइन के पत्तों के बारे में सुना है? अजवाइन के पत्तों को कैरम लीव्स भी कहते हैं। इसके पत्ते भी शरीर के लिए बड़े लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद में भी अजवाइन के पत्तों के गुणों के बारे में बताया गया है, जो आपको बदलते मौसम में जरूर खाने चाहिए। मार्च-अप्रैल के महीने में मौसम बदलता है, जिस वजह से मौसमी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके पत्तों को खाने के फायदों के बारे में।

विज्ञापन

डायटीशियन लवलीन कौर बताती हैं कि अजवाइन के पत्ते का पौधा अगर घर में लगा हो, तो खाना खाने के बाद कभी भी आप इसके पत्तों को खा सकते हैं, जिससे पाचन सही रहता है। सर्दी-खांसी दूर होती है और बॉडी डिटॉक्स होती है।

विज्ञापन

अजवाइन के पत्तों के फायदे

1. सर्दी-खांसी में राहत- अजवाइन के पत्तों में मौजूद गुणों की मदद से आप सर्दी-खांसी और सिरदर्द की समस्या में राहत पा सकते हैं। इसके पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें और एक चाय बना लें। इसे पीने से काफी राहत मिलती है।

विज्ञापन

2. पाचन की समस्या- अगर आपको अपच या ब्लोटिंग की प्रॉब्लम रहती है, तो आप अजवाइन के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं। कुछ लोगों के साथ बदलते मौसम में दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में उन्हें इसके पत्ते जरूर खाने चाहिए।

3. दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद- अस्थमा और दमा के मरीजों को भी इसके पत्ते का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। अजवाइन के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर इसकी स्टीम लेनी चाहिए। अजवाइन के पत्तों की भाप लेने से नाक भी खुलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ