Ajwain Benefits: रसोई में रखे मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी माने जाते हैं। हर एक मसाले का अपना एक अलग महत्व होता है।
किचन में यूं तो कई तरह के मसाले होते हैं, जिनमें से एक हैं ‘अजवाइन’। देखने में अजवाइन के दाने बेहद छोटे होते हैं, लेकिन ये छोटे से दाने बड़ा कमाल करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजवाइन की, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है।
सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है अजवाइन
अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आज हम आपको अजवाइन के फायदे बताने जा रहे हैं, चलिए जान लेते हैं…
(Ajwain Benefits) अजवाइन से मिलेंगे ये लाभ
1. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है अजवाइन
अजवाइन के सेवन से गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों में मदद मिलती है। अजवाइन में मौजूद गामा-टेरपीनिन पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
2. स्किन के लिए लाभकारी
स्किन के लिए भी अजवाइन को फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। इसके इस्तेमाल से मुंहासे, एक्जिमा और फंगल संक्रमण से निजात मिलती है।
3. वजन को कम करने में मददगार
अजवाइन के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। ये मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन में सुधार करता है। साथ ही इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गैस की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और पानी का मिश्रण फायदेमंद होता है।
4. ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है
अजवाइन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही ये दिल से जुड़ी बीमारियों को भी कम करने में सहायक होता है।
5. पाचन में भी मदद करता है
पेट की सेहत के लिए भी अजवाइन को बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही ये अपच, सूजन, गैस आदि समस्याओं को दूर करता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
18 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
21 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
23 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines