हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! प्रदूषण से हो सकता है निमोनिया, 5 शुरुआती संकेतों से समझें

Air Pollution: प्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक है कि इसके अधिक संपर्क में रहने से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं पॉल्यूशन से होने वाले निमोनिया के शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- meta ai

Air Pollution: दिल्ली और उससे सटे इलाकों में वायु प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है। पॉल्यूशन में पीएम2.5 के कण मौजूद हैं, जो हमारी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। इससे सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, निमोनिया भी फेफड़ों से संबंधित एक बीमारी है जो इन दिनों काफी बढ़ रही है। प्रदूषण, खासकर हवा में बढ़ते प्रदूषक तत्व जैसे धूल, धुआं और केमिकल युक्त गैस, निमोनिया जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं। पॉल्यूशन से होने वाले निमोनिया के शुरुआती संकेतों को पहचानना जरूरी है और यह काफी आसान भी है।

प्रदूषण से होने वाले निमोनिया के 5 शुरुआती संकेत

1. सांस लेने में समस्या

प्रदूषण के कारण रेस्पिरेटरी ऑर्गन में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में कठिनाई आ सकती है। अगर आपको ऐसा लगातार 3 से 5 दिनों तक महसूस हो, तो यह प्रदूषण से निमोनिया का संकेत हो सकता है। इसके साथ-साथ पेट दर्द या उल्टी होना भी संकेतों में शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या? 

2. गला खराश होना

विज्ञापन

अगर गले में खराश हो रही है और खांसी बढ़ रही है, जो अक्सर सूखी होती है, तो यह भी निमोनिया का संकेत होता है। मगर खांसी में बलगम आना इस बात का संकेत है कि फेफड़ों में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो रहा है। गले में दर्द, खराश और नाक बहना प्रदूषण से होने वाले निमोनिया का संकेत होता है।

3. बुखार आना

विज्ञापन

हालांकि, बुखार आना सिर्फ निमोनिया का संकेत नहीं होता है। अन्य संकेतों के साथ अगर बुखार 101 डिग्री तक पहुंच रहा है, तो यह इशारा है कि आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ऐसा निमोनिया के कारण भी हो सकता है। शरीर में थकान होना भी निमोनिया का संकेत है।

4. चेस्ट पेन

विज्ञापन

निमोनिया के संकेतों में छाती में दर्द होना भी शामिल है। सीने में दर्द, खांसी के साथ-साथ बेचैनी होना निमोनिया का शुरुआती संकेत है। यह सभी चीजें प्रदूषण के संपर्क में रहने से होती हैं।

फोटो क्रेडिट- meta ai

विज्ञापन

5. ठंडे पसीना आना

प्रदूषण के कारण होने वाले इन्फेक्शन में बुखार के साथ-साथ बॉडी में ठंडक लगना और पसीना आना एक सामान्य संकेत है, जो निमोनिया के शुरुआती संकेतों में से एक हो सकता है।

विज्ञापन

अगर आपको भी इनमें से कोई संकेत 1 हफ्ते से अधिक महसूस हो रहा है, तो इसे इग्नोर करने की भूल न करें। अगर समय रहते निमोनिया की जांच न की जाए, तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

निमोनिया से बचाव के उपाय

  • मास्क पहनकर बाहर जाएं।
  • सुबह-सुबह वॉक करने न जाएं।
  • एक्सरसाइज के लिए भी बाहर न जाएं, हल्के-फुल्के व्यायामों को घर में कर सकते हैं।
  • स्वस्थ भोजन करें।
  • प्रदूषित इलाकों में कम से कम जाएं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola