Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी के लगभग आधे से ज्यादा इलाकों में 500 के करीब AQI हो रहा है। आज यानी 19 नवंबर, मंगलवार को सुबह 6:35 मिनट का AQI 494 मापा गया था। यह मापदंड इंसानों की सांसों के लिए हानिकारक है। एयर पॉल्यूशन के बढ़ते स्तर के कारण सांस संबंधी समस्याएं तो आम होती जा रही हैं। प्रदूषण से बचने के लिए जहां हमें पर्यावरण को साफ रखने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है, वहीं अपने लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए नियमित सांस से जुड़े व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है। ये एक्सरसाइज न सिर्फ फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि प्रदूषण के प्रभाव से भी आपका बचाव करते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फेफड़ों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आप ये 7 एक्सरसाइज कर सकते हैं:
1. डीप ब्रीदिंग
यह एक सरल और प्रभावी श्वास एक्सरसाइज है, जिसमें हमें गहरी सांसें लेनी होती हैं। यह फेफड़ों में ऑक्सीजन की पूर्ति को बढ़ाता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
2. प्राणायाम
योग के इस अभ्यास को करने के लिए हमें अपनी सांसों पर पूरा ध्यान देना होता है, जिससे न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाता है।
3. कपालभाति
यह एक्सरसाइज हमारे शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है। यह व्यायाम हमें प्रदूषण से प्रभावित लंग्स और रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए लाभकारी है क्योंकि यह सांस नलिकाओं में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
फोटो क्रेडिट-Meta AI
4. अनुलोम-विलोम
यह एक प्रकार का नासिका श्वास व्यायाम है, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ रखने और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। यह एक्सरसाइज हमें आंतरिक शांति भी प्रदान करता है।
5. भ्रामरी
इस व्यायाम को करने से गले का इंफेक्शन और सूजन को कम किया जा सकता है। यह गले की मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाता है। इसे करने से ऑक्सीजन का फ्लो सुधरता है और आपका मन शांत होता है।
6. सिंहासन
यह व्यायाम रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से बलगम और हानिकारक पदार्थों को साफ करता है, तथा आपके फेफड़ों और गले में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
7. होंठ बंद करके सांस लेना
यह एक्सरसाइज आपकी सांस लेने की गति को धीमा करती है, ऑक्सीजन के आदान-प्रदान में सुधार करता है, और आपको अधिक आसानी से सांस लेने में मदद करती है, खासतौर पर इन दिनों में।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
18 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
22 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
23 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines