Liver Fiberosis: एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने लिवर फाइब्रोसिस की जांच का एक नया तरीका खोज निकाला है. अब मरीजों के लिवर फाइब्रोसिस की जांच के लिए बायोप्सी नहीं करनी पड़ेगी बल्कि जिन मरीजों में लिवर फाइब्रोसिस होने की आशंका है उनमें इस नये रिस्क स्कोर से लिवर फाइब्रोसिस की जांच (Fibrosis Test) हो सकती है. मोटापे में व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ लिवर में भी फैट जमने लगता है. यही कुछ लोगों में आगे चलकर लिवर फाइब्रोसिस की वजह बनता है. ऐसे में लिवर को ज्यादा नकसान हो उससे पहले ही उन मरीजों की पहचान की जा सकती है जिनमें फाइब्रोसिस पनपने का खतरा है. AIIMS दिल्ली के रिसर्चर्स ने एक नया खतरे का अंक यानी रिस्क स्कोर तैयार किया है जिससे यह जांच की जा सकती है.
बगैर बायोप्सी पता चलेगा लिवर फाइब्रोसिस
लिवर फाइब्रोसिस के खतरे को पहचानने के लिए लिवर की सख्ती, खून की खास जांच और प्लेटलेट की संख्या को एकसाथ देखा जा सकता है. शुरुआती जांच में इस तरीके से विशेषज्ञों को अच्छे नतीजे मिले हैं. विशेषज्ञों ने 189 मरीजों पर यह जांच की. अध्ययन में मोटापे और लिवर में चर्बी की समस्या वाले 189 मरीजों को शामिल किया गया. सभी मरीज वजन कम करने की सर्जरी के लिए एम्स आए थे. इन मरीजों की सामान्य जांच के साथ लिवर की सख्ती और खून में फाइब्रोसिस से जुड़े कुछ संकेतकों की जांच की गई.
मरीजों की सर्जरी के दौरान उनके लिवर का एक टुकड़ा भी लिया गया. इस छोटे टुकड़े की जांच की गई ताकि बीमारी की असली स्थिति का पता चल सके. जांच में 189 में से 33 मरीजों में लिवर की गंभीर फाइब्रोसिस मिली. स्टडी में पाया गया कि हर 6 में से एक मरीज का लिवर गंभीर रूप से प्रभावित था. ऐसे में इस नई जांच के शुरुआती परिणाम अच्छे निकले.
लिवर फाइब्रोसिस क्या है
लिवर फाइब्रोसिस लिवर पर जमने वाले स्कार टिशूज हैं जो लिवर की चोट या लंबे समय से लिवर पर होनी वाली सूजन के कारण पनपते हैं. लिवर फाइब्रोसिस की स्टेज 0 से लेकर स्टेज 4 होती हैं. इसकी स्टेज 3 में फाइब्रोसिस इतना खतरनाक हो जाता है कि लिवर की संरचना बदलने लगती है. वहीं, इसकी स्टेज 4 में लिवर सिरोसिस है जिसमें लिवर इतना डैमेज हो जाता है कि काम करना बंद कर देता है.
यह भी पढ़ें – DRL और Emcure कंपनी को मिली HIV Drug बनाने की मंजूरी, साल के 2 इंजेक्शन कम कर सकते हैं एचआईवी का खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
14 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
15 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
19 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
23 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines