Fefdo Ki Bimari Pata Lagane Ke Liye App: हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से जांच होना जरूरी है. हालांकि, टेस्ट करवाना आसान नहीं होता, क्योंकि एक लंबे प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. हालांकि, अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. अब तकनीक इतनी स्मार्ट हो रही है कि आपकी सिर्फ आवाज या खांसी की आवाज से हेल्थ रिपोर्ट निकाली जा सकती है. हाल ही में एम्स के डॉक्टर ने Swaasa AI App को मंजूरी दी है. यह ऐप यूजर की खांसी और सांस की आवाज का विश्लेषण कर फेफड़ों की स्थिति के बारे में शुरुआती जानकारी देने में मदद करता है. इसको लेकर विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के डिजिटल टूल्स भविष्य में हेल्थ मॉनिटरिंग को आसान बना सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें बार-बार अस्पताल जाना मुश्किल होता है.
इसे भी पढ़ें- पैर के तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है? वक्त रहते पहचानना है बेहद जरूरी
क्या है Swaasa AI App?
Swaasa AI App एक AI आधारित मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे सांस और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए डिजाइन किया गया है. यह ऐप मशीन लर्निंग तकनीक की मदद से यूजर की खांसी, सांस या आवाज में मौजूद पैटर्न को पहचानता है और बीमारी का पता लगा लेता है.
कैसे काम करता है यह ऐप?
Swaasa AI App का उपयोग करना काफी आसान है. इसका इस्तेमाल आम लोग आसानी से कर पाएंगे, जिसे समझने के लिए आपको ये चीजें पता होनी चाहिए.
- यूजर ऐप खोलकर अपनी खांसी या सांस की आवाज रिकॉर्ड करेगा. अब ये रिकॉर्डिंग ऐप के AI सिस्टम में प्रोसेस होगी और एल्गोरिद्म आवाज के पैटर्न का विश्लेषण करेगा.
- कुछ ही सेकंड में ऐप संभावित फेफड़ों की स्थिति और जोखिम स्तर से जुड़ी रिपोर्ट दिखा देगा.
- अगर कोई असामान्यता दिखती है तो ऐप डॉक्टर से जांच कराने की सलाह देगा.
किन लोगों के लिए होगा उपयोगी
- अस्थमा या COPD से पीड़ित मरीज के लिए उपयोगी
- बार-बार खांसी या सांस फूलने की समस्या होना
- बुजुर्ग के लिए उपयोगी
- मॉनिटरिंग की जरूरत वाले लोग
- प्रदूषण वाले एरिया में रहने वाले लोग
- संक्रमण के बाद रिकवरी कर रहे मरीज
Swaasa AI App के फायदे
- घर बैठे स्क्रीनिंग होगी
- समय पर चेतावनी मिलेगी
- आसान इस्तेमाल होगा
- डिजिटल हेल्थ सपोर्ट मिलेगा
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
Swaasa AI App एक स्क्रीनिंग टूल है, लेकिन यह डॉक्टर की जांच का ऑप्शन नहीं है. अगर ऐप किसी समस्या का संकेत देता है या सांस से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहती है, तो विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लेना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- लगातार मोबाइल देखने से कौन सी बीमारी होती है? यहां जानिए फोन की लत से छुटकारा पाने के लिए कुछ क्या करना चाहिए
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines