हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस की Dementia से हुई मौत, जानिए इस बीमारी के शुरुआती 7 संकेत

Kanakalatha Death Reason: मलयालम एक्ट्रेस कनकलता का निधन हो गया है। अभिनेत्री काफी लंबे समय से डिमेंशिया की बीमारी से जूझ रही थीं। आखिर इस बीमारी के शुरुआती दौर में क्या-क्या हो सकता है, जानिए। 

विज्ञापन
डिमेंशिया के चेतावनी संकेत Image Credit: Freepik

Kanakalatha Death Reason: टीवी से लेकर मलयालम फिल्मों की मशहूर अदाकारा कनकलता का निधन हो गया है। आपको बता दें, अदाकारा को 3 सालों से नींद न आने की दिक्कत से परेशान थीं।

उन्हें डिमेंशिया की बीमारी थी। इसके चलते उनका दिमाग सिकुड़ने लगा था, जिसका एमआरआई करने के बाद पता चला था। आखिर ये डिमेंशिया की बीमारी कितनी खतरनाक है और इसकी शुरुआत होने पर लक्षण कैसे दिखते हैं। आइए जानें..

डिमेंशिया क्या है?

डिमेंशिया एक सिंड्रोम है और ये सब लक्षण दिमाग से जुड़े होते हैं, इसे मनोभ्रंश के नाम से भी जाना जाता है| डिमेंशिया की बीमारी बढ़ती उम्र में ज्यादा देखी जाती है। इसमें कई तरह के लक्षण हो सकते हैं- जैसे- याददाश्त की समस्या, सोचने और समझने की क्षमता में कमी, समय और स्थान का ध्यान न रहना, हिसाब करने में दिक्कत, सीखने में दिक्कत, भाषा और सही डिसीजन लेने की कैपेसिटी में कमी आ सकती है।

डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण

  • डेली के कामों को करने में दिक्कत होना
  • बोलते समय सही शब्द न बोल पाना
  • जानने वाली जगहों में खो जाना
  • चीजों को इधर-उधर रख देना
  • समस्याएं हल करने या हिसाब करने में दिक्कत होना
  • मूड और व्यवहार में बदलाव होना
  • काम और सोशल एक्टिविटीज से पीछे हटना

डिमेंशिया से कैसे करें बचाव 

डिमेंशिया एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है जिसमें दिमाग की सेल्स डैमेज होती हैं, जो उनकी सोचने, याद रखने और व्यवहार पर असर करता है। इसका कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन कुछ उपाय डिमेंशिया से बचाव में मदद कर सकते हैं..

हेल्दी लाइफस्टाइल

हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, भरपूर नींद डिमेंशिया से बचाव में मदद मिलती है।

तनाव को मैनेज करना 

चिंता, तनाव और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें, जो डिमेंशिया के रिस्क को कम कर सकता है।

मानसिक और शारीरिक गतिविधियां

समय-समय पर मानसिक और शारीरिक गतिविधियों का समय समय पर करना डिमेंशिया के लक्षणों को कम कर सकता है।

मेंटल सपोर्ट

कई ऑर्गेनाइजेशन ऐसी हैं, जो व्यक्ति को सामाजिक और मानसिक तौर पर एक्टिव रखती हैं और इस बीमारी को मैनेज करने में हेल्प करती हैं।

रूटीन 

दिनचर्या में रूटीन को बनाए रखना, जैसे समय पर सोना, भोजन और गतिविधियों का समय तय करने से काफी मदद मिलती है। अगर आप या आपके परिवार में किसी को डिमेंशिया के लक्षण महसूस होते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें और सलाह करें।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें