हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाना खाते ही होती है एसिडिटी तो अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे

Acidity Problem And Home Remedies: कई बार स्वाद के चक्कर में कुछ लोग इतना खा लेते हैं कि बाद में उन्हें पेट फूला-फूला सा महसूस होता है और बाद में खट्‌टी डकारें आती हैं। अगर ऐसी परेशानी ज्यादा हो रही है तो आप इन घरेलू उपाय की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानें..

विज्ञापन
एसिडिटी की समस्या Image Credit: Freepik

Acidity Problem And Home Remedies: भागदौड़ भरी जिंदगी ने हर किसी को इतना बिजी कर दिया है कि सबकी लाइफस्टाइल बिगड़ी हुई है। खाना-पीना, सोना-जागना सभी चीजों में देखा जाए तो हर किसी को जल्दबाजी रहती है। इसके चलते कई लोगों को तरह तरह की बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। इन्हीं में पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जैसे- एसिडिटी, जिसे आन लोगो की बोलचाल में गैस या कब्ज बोलते हैं।

इस तरह की समस्याएं सिर्फ खाने-पीने से नहीं ब्लकि देर तक बैठकर काम करना, ज्यादा मसालेदार खाना, देर रात तक जागने से भी पेट में दिक्कतें आते हैं। एसिडिटी क्यों बनती है और इसकी वजह क्या है? दरअसल, नाभि के ऊपर वाले हिस्से में एसिड बनने लगता है और फिj जलन होती है, धीरे-धीरे यही एसिड गले में आता है, जिससे खट्‌टी डकारें आती हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से काफी हद तक एसिडिटी और गैस की समस्या में राहत पा सकते हैं, आइए जानें-

ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे 

अदरक का उपयोग

विज्ञापन

अदरक एसिडिटी और गैस की समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। आप एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का नमक या शहद के साथ चबा सकते हैं या गरम पानी में अदरक का रस निकालकर पी सकते हैं।

तुलसी का उपयोग

विज्ञापन

तुलसी के पत्ते भी अच्छे होते हैं। आप तुलसी के पत्ते को चबा सकते हैं या उन्हें गरम पानी में भिगोकर पी सकते हैं।

जीरा और सौंफ का सेवन

विज्ञापन

जीरा और सौंफ अच्छे पाचन के लिए जाने जाते हैं। आप रोजाना भोजन के बाद थोड़ा सा जीरा या सौंफ का सेवन कर सकते हैं।

हरा धनिया और पुदीना

विज्ञापन

हरा धनिया और पुदीना भी अच्छे पाचन के लिए जाने जाते हैं। आप इन्हें सलाद में शामिल कर सकते हैं या चटनी के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

ध्यानपूर्वक खाना खाना

विज्ञापन

ध्यान से खाना खाना और भोजन को अच्छे से चबाना एसिडिटी और गैस की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इन घरेलू उपायों का प्रयोग करके आप अपने खाने के बाद होने वाली एसिडिटी और गैस की समस्याओं को कम कर सकते हैं। अगर समस्या बनी रहती है या गंभीर होती है, तो डॉक्टर से परामर्श करें।

ये भी पढ़ें- तांबे के बर्तन में भूलकर भी न रखें 5 चीजें, पानी भी बन सकता है ‘जहर’ 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola