फास्ट फॉरवर्ड लाइफ कभी भी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। हम जल्दबाजी के चक्कर में कई बार अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसका असर हमारे शरीर पर होता है। गलत खानपान की वजह से लोगों में एसिडिटी एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आप भी एसिडिटी से परेशान हैं, तो चिंता न करें! हम आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए ऐसे आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो पाचन क्रिया की हर समस्या का इलाज कर सकेंगे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मणिपाल अस्पताल गाजियाबाद की डायबिटीज एक्सपर्ट डॉक्टर अदिति शर्मा बताती हैं कि अगर आपको बार-बार पेट में एसिडिटी, गैस या अपच की समस्याएं रहती हैं, तो आपको दवाओं के अलावा भी कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करना चाहिए। कई बार ज्यादा दवा खा लेने से भी एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?
इन 3 आसान टिप्स से दूर होगी एसिडिटी
1. अदरक का रस
आप ताजे अदरक को कूटकर उसका रस भी पी सकते हैं। इसे पीने के लिए आपको अदरक कूटकर रस निकालना है और हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीना है। अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो एसिड को न्यूट्रलाइज करते हैं।
2. सौंफ और जीरा चबाएं
सौंफ और जीरा दोनों ही पाचन को सही रखने में मदद करते हैं। एसिडिटी होने पर इन दोनों बीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप सौंफ और जीरे का मिश्रण चबाकर खा सकते हैं या फिर इन्हें पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। यह पेट को ठंडक देता है और गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।
3. एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस भी गट हेल्थ को सुधारने में सहायता प्रदान करता है। आपको एलोवेरा के ताजे पत्तों से रस निकालकर पीना होता है। इसका जूस बहुत असरदार होता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। एलोवेरा जूस स्किन और बालों को भी पोषण देगा।
ये भी पढ़ें- खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines