आजकल सेहत को फिट रखना हर किसी के लिए बहुत ही मुश्किल टास्क हो गया है. चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर कोई अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रख पाता, जिसके चलते कई सारी बीमारियां उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आप तंदुरुस्त रहें, तो आचार्य मनीष की 5 हर्बल टी का रोजाना सेवन कर सकते हैं.
इन्हें बनाना बेहद आसान है और मिनटों में तैयार हो जाने वाली यह आयुर्वेदिक ड्रिंक आपकी सेहत को हेल्दी बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं इन 5 हर्बल टी की रेसिपी के बारे में.
इस तरह बनाएं हर्बल टी | Way To Make Herbal Tea*
तुलसी-अदरक हर्बल टी
इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी उबालें. इसमें 5-6 तुलसी की पत्तियां और आधा इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें. 5 मिनट उबालकर छान लें. स्वाद के लिए शहद मिला सकते हैं. अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो इससे आपको सर्दी-खांसी से राहत मिल सकती है. इतना ही नहीं बल्कि यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है.
दालचीनी-लौंग टी
दालचीनी-लौंग वाली हर्बल टी को बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और 2 लौंग डालकर 7-8 मिनट उबालें. इसके बाद जैसे ही पानी गुनगुना हो जाए आप इसका सेवन करें. यह आपके पाचन को बेहतर बनाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होता है.
यह भी पढ़ें: पिंपल्स से हो गए हैं परेशान? घर में रखी 5 रुपये की ये चीज दिला सकती है छुटकारा!
जीरा-धनिया-सौंफ टी
आधा-आधा चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ एक कप पानी में डालकर 5-7 मिनट उबालें. छानकर सुबह खाली पेट पिएं. इससे आपके पेट में होने वाली गैस, एसिडिटी और सूजन में राहत मिलती है
हल्दी-काली मिर्च टी
इस देसी हर्बल टी को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालें. इसके बाद आप इसको अच्छे से मिलाकर सेवन करें. यह सूजन कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक साबित होता है.
पुदीना-नींबू हर्बल टी
पानी में 5-6 पुदीने की पत्तियां उबालें. गैस बंद करने के बाद इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस
यह भी पढ़ें: कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
11 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
13 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
16 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
17 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
20 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines