Acharya Balkrishna Health Tips: गले का इंफेक्शन सर्दियों में, मौसम में बदलाव होने पर और धूल-मिट्टी से हो जाता है। इनमें टॉन्सिल्स सबसे सामान्य प्रॉब्लम है, जो हर उम्र के लोगों के साथ होती है। इसमें गले के अंदरूनी हिस्सों में सूजन और दर्द होता है। चेंजिंग वेदर में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। टॉन्सिल्स में मरीज को खाना और पानी पीने में भी दिक्कतें होती हैं। अगर आपको भी टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाना है, तो आप आचार्य बालकृष्ण के इस उपाय को अपना सकते हैं।
क्या कहते हैं आचार्य?
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि टॉन्सिल, जिसे आयुर्वेदिक भाषा में गंडमाला कहते हैं, इस रोग में कई बार गले का टॉन्सिल कानों तक बढ़ जाता है, जिससे गले से लेकर कान के आस-पास की त्वचा में भी दर्द होने लगता है। इस स्थिति में आमतौर परलोगों को ऑपरेशन करवाने की सलाह दी जाती है। सर्जरी के बाद बच्चों को और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, आपको इसका घरेलू उपायों की मदद से ही इलाज करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
क्या है उपाय?
टॉन्सिल ठीक करने के लिए आपको निर्गुणडी के पत्तों के पानी से गरारे करने हैं। इसके लिए आपको इनके कुछ पत्तों को पानी में डालकर अच्छे से उबालकर तैयार करना होगा। इस मिश्रण को रोजाना सुबह और शाम के समय 5-5 मिनट गरारे करने होते हैं। साथ ही, निर्गुणडी के पत्तों का पेस्ट बनाकर अगर आप गले पर लगाते हैं, तो उससे सूजन में भी कमी आती है।
अन्य उपाय
- फिटकरी के पानी का कुल्ला करें।
- दालचीनी और शहद मिलाकर खाएं।
- दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिएं।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
3 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
8 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
8 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines