---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Acharya Balkrishna Health Tips: टॉन्सिल ठीक करने का जबरदस्त उपाय, पहली बार ट्राई करने से मिलेगी राहत

Acharya Balkrishna Health Tips: टॉन्सिल की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है। इसमें इंसान के गले में सूजन, दर्द और खुजली भी महसूस होती है। आइए आपको बताते हैं इससे राहत पाने का घरेलू उपाय।

---विज्ञापन---

Acharya Balkrishna Health Tips: गले का इंफेक्शन सर्दियों में, मौसम में बदलाव होने पर और धूल-मिट्टी से हो जाता है। इनमें टॉन्सिल्स सबसे सामान्य प्रॉब्लम है, जो हर उम्र के लोगों के साथ होती है। इसमें गले के अंदरूनी हिस्सों में सूजन और दर्द होता है। चेंजिंग वेदर में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। टॉन्सिल्स में मरीज को खाना और पानी पीने में भी दिक्कतें होती हैं। अगर आपको भी टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाना है, तो आप आचार्य बालकृष्ण के इस उपाय को अपना सकते हैं।

क्या कहते हैं आचार्य?

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि टॉन्सिल, जिसे आयुर्वेदिक भाषा में गंडमाला कहते हैं, इस रोग में कई बार गले का टॉन्सिल कानों तक बढ़ जाता है, जिससे गले से लेकर कान के आस-पास की त्वचा में भी दर्द होने लगता है। इस स्थिति में आमतौर परलोगों को ऑपरेशन करवाने की सलाह दी जाती है। सर्जरी के बाद बच्चों को और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, आपको इसका घरेलू उपायों की मदद से ही इलाज करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

क्या है उपाय?

टॉन्सिल ठीक करने के लिए आपको निर्गुणडी के पत्तों के पानी से गरारे करने हैं। इसके लिए आपको इनके कुछ पत्तों को पानी में डालकर अच्छे से उबालकर तैयार करना होगा। इस मिश्रण को रोजाना सुबह और शाम के समय 5-5 मिनट गरारे करने होते हैं। साथ ही, निर्गुणडी के पत्तों का पेस्ट बनाकर अगर आप गले पर लगाते हैं, तो उससे सूजन में भी कमी आती है।

---विज्ञापन---

अन्य उपाय

  • फिटकरी के पानी का कुल्ला करें।
  • दालचीनी और शहद मिलाकर खाएं।
  • दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिएं।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 05, 2025 03:56 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola