---विज्ञापन---

खुश रहते हुए बीमारियों को कैसे दे सकते हैं मात? आचार्य बालकृष्ण की किताब में इसका जिक्र

Acharya Balkrishna Health Tips: आचार्य बालकृष्ण की किताबों में मानसिक संतुलन और सकारात्मकता के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के कई उपाय बताए गए हैं। उनकी पुस्तक उपचार पद्धति में आयुर्वेदिक उपचारों का विस्तृत विवरण दिया गया है। किताब में हेल्थ टिप्स के रूप में मेंटल पीस को गंभीर बीमारियों से जोड़ते हुए बताया गया है कि क्यों यह अहम है।

Acharya Balkrishna Health Tips: बीमारियों से बचने के लिए हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होती है। बता दें कि स्वस्थ जीवनशैली का एक बड़ा हिस्सा हमारा खुश रहना भी है। अगर हम खुश नहीं रहेंगे तो हमारा स्वास्थ्य भी सही नहीं रहेगा। आयुर्वेद के सलाहकार आचार्य बालकृष्ण स्वस्थ रहने के उपायों और तौर-तरीकों के बारे में बताते हैं। उनकी एक किताब उपचार पद्धति में हेल्थ टिप्स सेक्शन में कई हेल्दी उपायों के बारे में बताया गया है। इन टिप्स में मेंटल पीस एंड जॉय इज सेफ फॉर ए डिजीज फ्री लाइफ (Mental Peace and Joy is Safe for a Disease Free Life) के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इसका सही अर्थ।

मानसिक संतुलन और सकारात्मकता के उपाय

सकारात्मक सोच और ध्यान

---विज्ञापन---

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, मानसिक शांति और संतुलन के लिए नियमित ध्यान और सकारात्मक सोच रखना आवश्यक है। यह न केवल मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालता है।

---विज्ञापन---

प्राकृतिक आहार और जीवनशैली

स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, जिससे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से, ताजे फल, सब्जियां और उचित आहार शरीर को सही पोषण प्रदान करते हैं।

---विज्ञापन---

मेंटल पीस न होने से क्या होगा?

  • किताब के अनुसार, मेंटल हेल्थ बिगड़ने से स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस और तनाव होने से दिल कमजोर हो जाता है।
  • डर और घबराहट जैसी चीजें कई बीमारियों और फिजिकल एनर्जी को कम कर देती हैं।
  • वहीं, जो लोग जलन की भावना रखते हैं, उनका पित्त बिगड़ता है। पित्त बढ़ने से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है।
  • लालच बुरी बला है। जी हां, किताब के अनुसार भी कहा गया है कि लालच रखने से स्ट्रेस बढ़ता है और कफ की समस्याएं होती हैं।
  • देर तक सोने की आदत भी मेंटल हेल्थ सही नहीं रहने से लगती है।

इन सरल उपायों की मदद से रहें खुश

  • इंसान को खुश रहने के लिए अपनी दिनचर्या, खानपान और आचार-विचार सही रखने की जरूरत होती है।
  • सुबह जल्दी उठें और खुद के साथ समय बिताएं।
  • प्रकृति के बीच व्यायाम और मेडिटेशन करें।
  • सूर्योदय से पहले जगेंगे तो क्रोनिक बीमारियों से बच सकेंगे।
  • सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पिएं।
  • नहाने से पहले योगाभ्यास करें।
  • सुबह का नाश्ता हल्का और पौष्टिक होना चाहिए।
  • अच्छे और पॉजिटिव लोगों के बीच समय बिताएं।
  • फोन और सोशल मीडिया की जगह नेचर और किताबों के साथ समय गुजारें।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 05, 2025 11:04 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola