Acharya Balkrishna Health Tips: सर्दियों के मौसम में जब खानपान और पाचन प्रणाली धीमी पड़ जाती है तो ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच आम हो जाती हैं. आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में एक खास ‘लाल जूस’ (Red Juice) के बारे में बताया है जिसे नियमित रूप से पीने से इन सभी पेट संबंधी रोगों को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है. अगर किसी को भूख कम लगती है या दिनभर पेट भारी लगता है, उनके लिए भी यह जूस बेहद लाभकारी साबित होगा.
क्या है यह ‘लाल जूस’?
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार यह जूस मुख्य रूप से अनार का रस है. अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, आयरन और पोटेशियम पाए जाते हैं. ये सभी तत्व न केवल पाचन को दुरुस्त करते हैं, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालते हैं.
आचार्य बालकृष्ण ने क्या सुझाव दिया है?
- आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह जूस सुबह खाली पेट पीना सबसे लाभदायक होता है. अगर इसे नियमित रूप से पिया जाए, तो यह डाइजेशन को मजबूत करता है.
- अनार का जूस पीने से कब्ज, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है. उनके अनुसार, जूस को नाश्ते से पहले पीना चाहिए.
- अगर किसी को भूख बढ़ानी है तो उसे अनार के जूस में जीरे को भूनकर डालना चाहिए और सेंधा नमक मिलाकर जूस को पीना चाहिए.
- गर्भवती महिलाओं को भी अनार के जूस में शहद मिलाकर पीना चाहिए.
पेट के रोगों को कैसे दूर करता है अनार का जूस?
अनार का जूस आंतों की सफाई करता है और लिवर को डिटॉक्स करता है. इसमें मौजूद फाइबर गट हेल्थ इंप्रूव करता है, जिससे कब्ज नहीं होती. चुकंदर और अनार का जूस पिया जाए तो उससे खून शुद्ध होता है.
ये भी पढ़ें-Liver Cancer Symptoms: लिवर कैंसर के ये होते हैं 7 शुरुआती लक्षण, तीसरा सबसे कॉमन
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
6 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
8 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
11 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
12 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines