Brain Hemorrhage Symptoms: गर्मी का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) में रहने लगते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एसी से निकलकर सीधे तेज धूप में जाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। एसी की हवा शरीर को ठंडक देती है लेकिन जरूरी नहीं है कि इसका असर हमारे शरीर पर हमेशा सकारात्मक रहे। दरअसल, अप्रैल के महीने में जमशेदपुर में महज 72 घंटों के अंदर-अंदर लगभग 29 मरीज ब्रेन स्ट्रोक के आए थे। ये सभी मरीज ऐसे थे, जो एसी में रहने के बाद तुरंत धूप में निकल जाते थे।
क्यों बढ़ रहा है ब्रेन हैमरेज का खतरा?
जब व्यक्ति लंबे समय तक AC में रहता है तो उसका शरीर ठंडे तापमान के अनुकूल हो जाता है। ऐसे में अगर वह अचानक बाहर चिलचिलाती धूप में निकल जाता है, तो शरीर को तापमान के इस बदलाव में तालमेल बिठाने में समय लगता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ या घट जाता है, जिससे ब्रेन हैमरेज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
इस उम्र के लोगों को अधिक रिस्क?
गर्मी बढ़ने से ब्रेन हैमरेज वाली घटना में जो मरीज थे, वे अधिकतर 50 वर्ष से अधिक आयु वाले थे। इससे यह जाहिर है कि ज्यादा उम्र के लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। मेडिकल रिपोर्ट्स की मानें तो ये मरीज शुगर, डायबिटीज और बीपी से भी पीड़ित थे। इन लोगों के साथ ऐसा एसी से धूप में निकलने के 15 मिनट बाद हुआ था।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर बलराम झा, जो मामले की निगरानी कर रहे हैं, बताते हैं कि तेज और प्रचंड धूप में एसी से तुरंत धूप में निकलना जानलेवा हो सकता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि लोग न तो सीधा धूप से एसी में बैठे और न ही एसी से निकलकर धूप में जाएं।
ब्रेन हैमरेज क्या है?
यह ऐसी स्थिति होती है, जब ब्रेन में खून का प्रवाह यानी फ्लो रुक जाता है। ऐसे में धमनियां फट सकती हैं या लीक हो सकती हैं। ब्रेन हैमरेज बीपी हाई होने के कारण भी हो सकता है। अक्सर धूप में जाने के बाद कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है।
ब्रेन हैमरेज के कुछ लक्षण
- बॉडी के एक हिस्से में सुन्नपन होना जैसे कि चेहरे, हाथ और टांग में।
- बोलने और समझने में मुश्किल होना।
- तेज सिरदर्द होना।
- उल्टी आना।
- जी मिचलाना और शरीर के किसी हिस्से में जकड़न होना।
बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
- कभी भी AC के बाद धूप में न जाएं, पहले एक सामान्य तापमान में बैठें।
- धूप में निकलने से पहले शरीर और सिर को ढकें।
- पानी पिएं ताकि हाइड्रेशन की कमी न हो।
- हल्के कपड़े पहनें।
ये भी पढ़ें- World Hypertension Day 2025: बीपी का सही मेजरमेंट होना क्यों जरूरी? क्या कहते हैं डॉक्टर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
7 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
9 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
12 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
12 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
18 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines