बदलते मौसम में बच्चों के लिए AC की हवा सही है या नहीं? डॉक्टर से जानिए

इन दिनों मौसम थोड़ा गर्म हो गया है। ऐसे में आपको एयर कंडीशनर का यूज करना पड़ता है लेकिन बदलता मौसम कई बार हमारी सेहत पर बैकफायर कर देता है। क्या छोटे बच्चों को एसी में सुलाना सेफ होता है? आइए जानते हैं डॉक्टर से।

Ac
विज्ञापन

मौसम बदलते ही सर्द-गर्म की समस्या अधिकतर लोगों के साथ होती है। इस समय देश का मौसम करवटें ही ले रहा है। अधिकतर घरों में पंखा भी चलने लगा है। वहीं, कई लोग एसी भी चलाने लगे हैं। एसी की हवा से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी लोग इसमें रहते हैं। दरअसल, आजकल मौसम इतना गर्म रहने लगा है कि पंखे की हवा लोगों को पता ही नहीं लगती है। बदलता पर्यावरण तापमान को बढ़ाता है, इसलिए एसी का इस्तेमाल बढ़ गया है। आजकल छोटे बच्चों को भी एसी में रहने की इतनी आदत हो गई है कि वे भी बिना उसकी हवा के सुकून से सोते नहीं हैं। मगर क्या हमें ज्यादा छोटे बच्चों को एसी में सोने देना चाहिए? चलिए जानते हैं डॉक्टर से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मेहर चाइल्डकेयर क्लिनिक, पुणे की पीडियाट्रिशियन डॉक्टर पारुल खन्ना बताती हैं कि नवजात बच्चों के लिए एसी का इस्तेमाल करना सही है, लेकिन कुछ चीजों का ख्याल रखा जाना चाहिए। दरअसल, नई मांएं जो होती हैं, उन्हें बेबी केयर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि शिशु बीमार न हो जाए। जैसे आपको हवा का तापमान और नमी का ख्याल रखना है। एसी का तापमान भी ध्यान से सेट करें।

विज्ञापन

ये टिप्स आएंगी काम

1. AC को 24°C से 28°C के बीच सेट करें। इस रेंज से कमरे का तापमान न ज्यादा गर्म होगा और न ज्यादा ठंडा होगा।

2. अगर 2-3 रूम्स हैं और सबमें एसी है, तो आपको सभी रूम में तापमान सेम रखना है क्योंकि बच्चे का शरीर एक तापमान में रहना चाहिए।

विज्ञापन

3. बच्चे को सही और आरामदायक कपड़े पहनाएं। उन्हें मुलायम, पूरी बाजू वाले सूती कपड़े पहनाएं। बच्चा अगर थोड़ा बीमार हो तो हल्के गर्म कपड़े पहनाएं, क्योंकि इससे एसी का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर कम पड़ेगा।

photo credit-freepik –

विज्ञापन

4. 1 महीने से कम उम्र के बच्चों को गर्मी के लिए सूती मोजे और टोपी भी पहनानी चाहिए।
एसी की डायरेक्ट हवा का फ्लो बच्चे पर न पड़े और सुनिश्चित करें कि एसी वेंट से भी सीधे बच्चे पर हवा न जाए। इससे बच्चे को सर्दी हो सकती है।

5. यूज करने से पहले AC की सर्विस जरूर करवाएं ताकि उसमें मौजूद धूल, बैक्टीरिया और फफूंद साफ हो जाएं। गंदे फिल्टर नवजात शिशु की इम्यूनिटी और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ