हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना ऑपरेशन किए आंखों की समस्या कैसे करें ठीक? आचार्य मनीष जी से जानिए राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए

Eye Infection Remedy: रोज बाहर जाने वाले लोगों को आंखों की कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर समस्या जरूरत से ज्यादा होती है तो सही वक्त पर ध्यान देने की जरूरत होती है. आप आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाकर भी आंखों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन
आंखों का इंफेक्शन कैसे दूर करें? Image Credit- Freepik

Eye Problem Home Remedies: आजकल आंखों से संबंधित समस्याएं ज्यादा बढ़ने लगती हैं. ऐसा आंखों को आराम ना मिलने की वजह से हो सकता है. अगर आप रोजाना मोबाइल चला रहे हैं या टीवी देख रहे हैं तो आंखों की रोशनी पर असर होना लाजिमी है. कई बार आंखों में जलन, सूखापन, धुंधला दिखना या दर्द जैसी दिक्कत होना भी शुरू हो जाती हैं. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कई बार ऑपरेशन की सलाह दी जाती है, कुछ लोग दवा का भी सहारा लेते हैं. इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर आपकी आंखों को ऑपरेशन की जरूरत है तो करवाने से पहले सही दिनचर्या या आयुर्वेदिक उपाय को अपनाएं. कई बार ध्यान देने पर आंखों की कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है. ये उपाय क्या हैं, आइए इस लेख में जानते हैं आचार्य मनीष जी के अनुसार आंखों को स्वस्थ रखने के आसान तरीके.

इसे भी पढ़ें- खाना हजम नहीं हो रहा? बार-बार दस्त से तुरंत राहत देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

आंखों की समस्या के लक्षण

  • आंखों में जलन होना
  • खुजली की शिकायत होना
  • बार-बार पानी आना
  • धुंधला दिखाई देना
  • सिर दर्द या आंखों में भारीपन
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद थकान

आंखों के लिए पंचकर्म थेरेपी है फायदेमंद

आयुर्वेद में पंचकर्म थेरेपी शरीर को अंदर से शुद्ध करने और बीमारियों को जड़ से कम करने का तरीका माना जाता है. आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में भी पंचकर्म काफी फायदेमंद माना जाता है, जिसे घर पर भी आसानी से किया जा सकता है.

विज्ञापन

नेत्र तर्पण क्या हैं?

यह आंखों के लिए सबसे लोकप्रिय आयुर्वेदिक थेरेपी है. इसमें आंखों के चारों ओर आटे की दीवार बनाकर उसमें औषधीय घी डाला जाता है.

नेत्र तर्पण कैसे करें?

  • सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें.
  • फिर देसी घी को हल्का गुनगुना करें और आटे की लोई बना लें.
  • अब आटे को आंखों के चारों ओर एक गोल घेरा बनाएं.
  • ध्यान रखें कि यह घेरा अच्छी तरह चिपका हो, ताकि घी बाहर ना निकले
  • अब धीरे-धीरे गुनगुना घी इस घेरे के अंदर डालें, ताकि आंखें पूरी तरह घी में डूब जाएं.
  • इस दौरान आंखें बंद रखें और 2 मिनट बाद धीरे-धीरे आंखें खोलें और बंद करें.
  • यह प्रक्रिया 5-10 मिनट तक करें. समय पूरा होने पर घी को सावधानी से निकाल लें.

नेत्र तर्पण के फायदे

  • आंखों की ड्राइनेस कम करना
  • जलन और थकान से राहत दिलाना
  • रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करना

किन समस्याओं में मिल सकती है मदद?

  • आंखों में जलन और सूखापन दूर करना
  • धुंधला दिखना की समस्या कम करना
  • आंखों की थकान कम करना
  • एलर्जी से राहत दिलाना

इसे भी पढ़ें- दिल में छेद कैसे हो जाता है? जानिए इस गंभीर समस्या के शुरुआती लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola