Aankh Kyu Fadakti Hai: आंख फड़कने का मतलब है आंख के ऊपरी या निचले हिस्से का आगे-पीछे होना. कई बार कह दिया जाता है कि दाईं आंख फड़कना शुभ है या बाईं आंख फड़कना अशुभ होता है, लेकिन मेडिकल तौर पर देखा जाए तो आंखों का फड़कना (Eye Twitching) किसी समस्या के चलते हो सकता है. आमतौर पर थकान या स्ट्रेस के कारण ऐसा हो सकता है. लेकिन, अगर आंख ज्यादा फड़क रही है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं आई एंड रेटिना सर्जन डॉ. भानू पांगते. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि आंख क्यों फड़कती है.
आंख क्यों फड़कती है
डॉ. भानु पांगते ने बताया कि आंख फड़कने को ब्लेफेरोस्पाज्म कहा जाता है. इसमें आंख बिना किसी कारण के अपनेआप फड़कने लगती है. शुरुआत में मरीज को आंख फड़कना (Aankh Fadakna) महसूस नहीं होता लेकिन कई बार यह दिक्कत इतनी गंभीर हो जाती है कि आंख फड़कते-फड़कते बंद हो जाती है. डॉक्टर ने बताया कि आंख फड़कने के कई छोटे और बड़े कारण हो सकते हैं –
- ड्राई आइज यानी आंखों में सूखापन हो तो उससे आंख फड़कने लगती है
- शरीर में मैग्नीशियम की कमी
- चेहरे पर लकवा होने के बाद अगर गलत तरह से रिकवरी हो
- कोई न्यूरोलॉजिकल डिसोअर्डर यानी दिमागी दिक्कत भी आंख फड़कने की वजह बन सकती है.
डॉक्टर कैसे ट्रीट करते हैं ये समस्या
आंख फड़कने की सही वजह जानने के लिए डॉक्टर को कई बार व्यक्ति का MRI करवाना पड़ता है. इसमें देखा जाता है कि व्यक्ति के दिमाग में कोई नुकसान तो नहीं हो गया है या किसी तरह की गांठ तो नहीं पड़ी.
इस दिक्कत का एक अच्छा इलाज है बोटॉक्स लगवाना. बोटॉक्स लगाने से उम्र बढ़ने के कारण होने वाली आंख फड़कने की समस्या को रोका जा सकता है. लेकिन, दिक्कत बस इतनी है कि बोटॉक्स व्यक्ति को बार-बार लगवाने पड़ते हैं
अगर बार-बार आंख फड़के तो क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि अगर आपकी आंख बार-बार फड़क रही है और बहुत फड़क रही है तो इस दिक्कत को हल्के में ना लें. डॉक्टर से सलाह लें और समस्या की जड़ तक जाएं. इससे सही समय पर सही इलाज हो सकेगा और आंख फड़कने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 hr agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
18 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
22 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
23 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines